पटना: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव हाल में ही मुंबई से डिस्चार्ज होकर पटना पहुंचे. लालू यादव काफी लंबे समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में बीमारियों का इलाज करवा रहे थे.
पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें लालू यादव काफी बीमार नजर आ रहे थे. अब तेज प्रताप यादव ने भी लालू यादव का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लालू यादव आराम करते नजर आ रहे हैं तो वहीं राबड़ी देवी उनके पास बैठी हैं.
दरअसल इस वीडियो आरजेडी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है और लिखा गया है कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे. चाहे जितना ज़ोर लगा लो. सभी न्याय पसंद लोग लालू जी के साथ खड़े हैं.
लालू यादव का जून में एक ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें लगभग तीन महीने आराम करने की सलाह दी थी. लालू यादव को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी, हार्ट की समस्या सहित कई अन्य बीमारियां हैं. पहले भी उनका इलाज रांची के एम्स में किया गया है. लालू यादव ने बेहतर इलाज के लिए जमानत याचिका दायर की थी, जिसके बाद से वह लगातार प्रोविजनल जमानत पर हैं.

Comments
Post a Comment