Skip to main content

Posts

Showing posts with the label tribute

अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंचे राहुल गांधी, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है. राजनेताओं से लेकर तमाम क्षेत्रों के दिग्गज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जबकि देश भर में उनके समर्थक शोकाकुल हैं. वाजपेयी के अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंच रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. गुरुवार (16 अगस्त) को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आज देश ने महान सपूत खो दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के करोड़ों लोगों के प्रिय थे. मेरी संवेदना उनके परिवार व प्रियजनों के साथ हैं. वे सदैव याद आएंगे'. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए गुरुवार (16 अगस्त) को कहा कि वाजपेयी जीवन भर लोकतांत...