नई दिल्ली/सहारनपुर: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. शनिवार (28 जुलाई) की सुबह सहारनपुर में एक परिवार के लिए कहर सबित हुई. भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में 4 बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. ANI UP ✔ @ANINewsUP Six people of a family killed in house collapse in Saharanpur in the early morning hours today, local administration present at the spot. 9:08 AM - Jul 28, 2018 घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना सहारनपुर के थाना गंगोह के मोहल्ला सराय की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया था. हादसे के बाद से इलाके में लोगों में डर है. 36 घंटे से रूक-रूककर लगातार हो रही बारिश से ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.