हरियाणा सरकार की योजना कारगर हुई तो जंगल के राजा शेर को देखने के लिए दिल्ली के लोगों को बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली के करीब ही शेर की दहाड़ सुनने को मिल सकती है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार एनसीआर में एक लायन सफारी स्थापित करने जा रही है. हरियाणा के पर्यावरण, वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने अरावली पहाड़ियों की तलहटी में लायन सफारी बनाने के लिए एक फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है. राव नरबीर सिंह ने मेल टुडे को बताया, 'हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लायन सफारी बनाने के लिए उपयुक्त स्थल का चुनाव करें. अधिकारियों से गुरुग्राम और फरीदाबाद जिले में ही ऐसे स्थल का चुनाव करने को कहा है. इन जिलों में अरावली की तलहटी में काफी अनुकूल वातावरण है और वहां पर्याप्त हरियाली तथा बलुई इलाके का मिश्रण है.' उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए एक ही जगह पर करीब 5,000 एकड़ जमीन की जरूरत होगी. सिंह ने कहा, 'इसके पीछे सोच यह है कि गिर फॉरेस्ट की तरह ही यहां एक लायन सफारी का विकास किया जाए ताकि दिल्ली आने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.