Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दिवाली 2018

मेरठ: दिवाली के हुड़दंग में अधेड़ के पेट पर फोड़ा बम, ICU में हालत गंभीर

मेरठ:   मेरठ  में पटाखों से हाहाकार मचा हुआ है. पटाखा फोड़ने से बुरी तरह जख्मी होने का दूसरा मामला सामने आया है. यहां, एक अधेड़ शख्स पर दबंगों ने जानलेवा हमला करते हुए उसके पेट पर गन्धक पोटाश छोड़ दिया जिससे धमाका हुआ और शख्स की आंते बाहर आ गई. इस घटना के  बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि आनन-फानन में लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. आईसीयू में घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है. गुरुवार को खबर आई थी कि सरधना थाना क्षेत्र में एक तीन साल की मासूम के मुंह में पटाखा फोड़ दिया गया, जिसकी वजह से उसके मुंह के परखच्चे उड़ गए. हालांकि, इसघटना को पुलिस ने संदिग्ध बताया है. आरोपी घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है. थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आरोपी हरपाल के छिपने के स्थानों पर दबिश डाली जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मेरठ में 3 साल की मासूम के मुंह में फोड़ा बम, बच्ची की हालत गंभीर हालांकि, थाना प्रभारी ने प्रारंभिक छानबीन के आधार पर इस बात से इनक...

मथुरा बीजेपी पार्षद पर चढ़ा सत्ता का नशा, दिवाली पर की हर्ष फायरिंग

    मथुरा:  सत्ता का नशा जब सिर चढ़ता है तो क्या महिला और क्या पुरुष, सभी पर यह नशा सिर चढ़कर बोलता है. हर्ष फायरिंग के मामले में पुरुषों को फायरिंग करते तो कई बार देखा होगा, लेकिन किसी खुशी के मौके पर महिला अगर फायरिंग करें तो उसे क्या समझा जाए. मामला मथुरा की वार्ड नंबर 50 की पार्षद का है. यहां से रश्मि शर्मा बीजेपी की पार्षद हैं और उन्होंने  दीपावली  के मौके पर पिस्टल से नहीं बल्कि कई बार फायरिंग की. बाद में उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. दीपावली पर जहां फुलझड़ियां और पटाखे चलाना चाहिए वहां वह पिस्टल से फायर करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है इस पिस्टल का लाइसेंस भी इनके नाम पर नहीं है उसके बावजूद भी वह पिस्टल से फायर कर रही हैं. रश्मि वर्मा कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाती नजर आ रही हैं. एक अन्य कार्यक्रम में दूसरे गन के साथ रश्मि शर्मा. अलग अलग तस्वीरों में देख कर साफ पता चलता है कि इन्हें हथियारों से बेहद प्यार है. अलग-अलग फोटो में अलग अलग हथियार इनके हाथ में देखे जा सकते हैं, जबकि इनके अपने नाम पर किसी भी हथि...

दिवाली पर खेल रहे थे जुआ, दोस्तों ने टशन में चलाई गोली, एक दोस्त की मौत

नई दिल्ली:  दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में टशन के दौरान एक युवक से गोली चल गई. यह गोली पास खड़े दोस्त को लग गई. दोस्त उसे अस्पताल ले जाने लगे, उसने अस्पताल पहुंचने से पहले बीच रास्ते में दम तोड़ दिया. आरोपियों ने डर की वजह से दोस्त की लाश को पंजाबी बाग थाने के बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान हरीश शर्मा (40) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि हरीश परिवार के साथ मादीपुर के ए ब्लॉक में रहता था. परिवार में पत्नी सुनीता और 11 साल की बेटी कंषिका है. हरीश लोह मंडी में नारायणा में काम करता था. वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला का रहने वाला था. मृतक के भाई राकेश ने बताया की बीती देर रात हरीश खाना खाकर घर से बाहर टहलने के लिये निकले. देर रात को जब वह घर नहीं आये तो परिवारवालों ने उन्हें खोजना शुरू किया. घरवालों के अनुसार सुबह करीब चार बजे उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने लाश को देखकर उसकी पहचान हरीश के रूप में की. हरीश को एक गोली लगी थी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि हरी...

राज्य सरकारें तय करेंगी कौन से 2 घंटे पटाखे फोड़ सकेंगे लोग: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर पटाखे फोड़ने के लिए रात आठ बजे से 10 बजे तक का समय तय करने संबंधी अपने आदेश में बदलाव किया है. मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारें अपने हिसाब से पटाखे फोड़ने के लिए दो घंटे का समय तय कर सकती है. पिछली सुनवाई में देश की सबसे बड़ी अदालत ने शाम आठ से रात 10 बजे तक पटाखे फोड़ने का समय निर्धारित किया था, लेकिन अब राज्य सरकारें अपने हिसाब से तय करेगी कि वह कौन से दो घंटे निर्धारित करना चाहती है. कोर्ट ने कहा कि अगर सुबह-शाम दोनों समय पटाखे की परंपरा है, तो दोनों वक्त 1-1 घंटा दिया जा सकता है. ग्रीन पटाखे जलाने की शर्त केवल दिल्ली-NCR में लागू होंगे. देश के बाकी हिस्सों में सामान्य पटाखे फोड़े जा सकेंगे. इससे पहले 23 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली और दूसरे त्योहारों के अवसर पर पटाखे फोड़ने के लिये रात आठ बजे से दस बजे की समय सीमा निर्धारित करते हुये देशभर में कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले हरित पटाखे बनाने की अनुमति दे दी थी. न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने फ्लिपकार्ट और एमेजन जैसी ई-व्यापारिक वेबस...