नई दिल्ली/वाशिंगटन : अमेरिका के कैलीफोर्निया स्थित योजेमीट नेशनल पार्क में भारतीय दंपति की मौत हो गई. यह दंपति इस नेशनल पार्क में घूमने गया था, लेकिन यहां वे 800 फीट गहरी खाई में गिर गए. इससे उनकी मौत हो गई. अमेरिका में रह रहे विष्णु विश्वनाथ और मीनाक्षी मूर्ति की मौत नेशनल पार्क के टाफ्ट प्वाइंट से गिरकर हुई. दोनों की पहचान सोमवार को अधिकारियों द्वारा की गई. बताया जा रहा है यह दंपति हाल ही में न्यूयॉर्क से यहां शिफ्ट हुआ था. विश्वनाथ सैन जोस की कंपनी सिस्को में बतौर सिस्टम्स इंजीनियर नौकरी करते थे. दोनों को घूमने और नई जगहें देखने का शौक था. पति-पत्नी साथ मिलकर साहसिक यात्रा पर भी जाना पसंद करते थे. दोनों 'हॉलीडेज एंड हैप्पिली एवर आफ्टर्स' नाम का ब्लॉग भी चलाते थे. इसमें वे अपने संस्मरण लोगों से शेयर करते थे. नेशनल पार्क के रेंजर्स ने दोनों के शवों को गहरी खाई की ढाल से बरामद किया था. दोनों के शव टाफ्ट प्वाइंट पर बरामद किए गए. यहां से योजेमीट घाटी, योजेमीट झरना और अल कैपिटन के सुंदर नजारे साफ दिखते हैं. इसलिए यह पर्यटकों के बीच में काफी चर्चित स्थान है. दंपति की...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.