Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शकरकंद

'नारंगी शकरकंद' बचा सकता है बच्चों को कुपोषण से

गोरखपुर और संत कबीर नगर जिले के करीब 50 किसान नारंगी शकरकंद की पैदावार कर रहे हैं. ताकि दोनों जिलों के बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सके. गोरखपुर (उत्तर प्रदेश):  गोरखपुर और संत कबीर नगर जिले के करीब 50 किसान नारंगी शकरकंद की पैदावार कर रहे हैं. ताकि दोनों जिलों के बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सके. नारंगी शकरकंद (ओएफएसपी) का गूदा नारंगी रंग का होता है. इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.  इसे जैविक तौर पर पोषण (बायो-फोर्टिफाइड) बढ़ाने की तकनीक से विकसित किया गया है. नारंगी शकरकंद उगाने का विचार गोरखपुर के मूल निवासी रामचेत चौधरी का है. वह एक सेवानिवृत्त कृषि विज्ञानी हैं. वह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एंव कृषि संगठन के साथ युगांडा में 2006 से 2012 तक एक तकनीकी सहायक विशेषज्ञ के तौर पर काम कर चुके हैं. चौधरी एक गैर-सरकारी संगठन के माध्यम लोगों के बीच नारंगी शकरकंद को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं.  साथ स्कूलों में बच्चों के भोजन में इस सुपरफुड को शामिल करने की अपील भी कर रहे हैं. चौधरी ने रविवार को को बताया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र के साथ युगांडा में काम करते...