Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ankit Tiwari

VIDEO: छेड़छाड़ के संदेह में विनोद कांबली की पत्नी ने बॉलीवुड सिंगर के पिता को जड़ा थप्पड़, मामला दर्ज

नई दिल्ली:  पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी  विनोद कांबली  एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ मुंबई में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है. ये शिकायत मुंबई के बांगुर नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है. शिकायत दर्ज करने वाले आरके तिवारी बॉलीवुड सिंगर  अंकित तिवारी  के पिता हैं. हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें एंड्रिया आरके तिवारी को थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अंकित तिवारी के पिता एक बच्चे के साथ नजर आते हैं. खबरों की मानें तो रविवार की दोपहर मॉल में राजेंद्र कुमार का हाथ कांबली की पत्नी एंड्रिया को छू गया. इसी बात पर नाराज होकर कांबली ने 58 वर्षीय बुजुर्ग को घूंसा मार दिया. घटना के दौरान पीड़ित के साथ उनकी पोती भी थी, जिसे वह गेम जोन से फूड कोर्ट लेकर आ रहे थे.राजेंद्र कुमार के बेटे अंकुर की माने तो, 'रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में भीड़भाड़ थी. कुछ पलों तक उन्हें पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है. वह फूड कोर्ट आए और उन्होंने हमें यह घटना बताई आरके तिवारी एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं और उनके बेटे...