Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः अखनूर में लैंडमाइन में विस्फोट, सेना के 2 जवान शहीद

जम्मूः  जम्मू के अखनूर सेक्टर के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप बारूदी सुरंग विस्फोट में शानिवार को दो जवानों की मौत हो गई जबकि एक जवान घायल हो गया. हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रक्षा सूत्रों के मुताबिक शनिवार शाम को  अखनूर सेक्टर के पास  हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवानों की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल है. जम्मू-कश्मीरः घाटी में अलगाववादियों की हड़ताल से जन-जीवन हो रहा प्रभावित सूत्र के मुताबिक, "दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी जबकि एक जवान विस्फोट में जख्मी है. चोटिल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है." बता दें इससे पहले बीते शुक्रवार को पुंछ में भी विस्फोट की खबर सामने आई थी, जिसमें एक जवान के घायल होने की पुष्टी की गई थी. ब्लास्ट जिले के मेंढर सब-डिवीजन में नियंत्रण रेखा पर स्थिति तारकुंडी में हुआ था, जिसमें निंयत्रण रेखा पर गश्त दे रहा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मार गिराए हिजबुल के दो आंतकी... बता दें कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों में  अलगाववादियों की हड़ताल के चलते भी म...

जम्‍मू-कश्‍मीर : कुलगाम में सेना के कैंप पर आतंकियों का हमला, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

बताया जा रहा है कि इस हमले में एक आम नागरिक घायल हुआ है. नई दिल्‍ली :  जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में खुदवानी में सेना के कैंप पर आतंकियों ने गुरुवार सुबह हमला कर दिया.  आतंकियों ने 1 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के कैंप पर गोलियां चलाई हैं, जिसका सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस हमले में एक आम नागरिक घायल हुआ है. विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.  

जम्‍मू-कश्‍मीर : बीजेपी ने बुलाई सभी विधायकों की मीटिंग, जानिए पूरे घटनाक्रम की बड़ी बातें

जम्‍मू में सुबह बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे यह मीटिंग होनी है. नई दिल्‍ली :   जम्मू कश्मीर में  पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती  द्वारा गुरुवार का प्रतिद्वंद्वी नेशनल कॉन्‍फ्रेंस और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने और उसके कुछ ही देर बाद ही रात को  राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा राज्य विधानसभा को भंग कर कर दिए जाने  के चलते राज्‍य में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला है. सूत्रों के अनुसार, इसके चलते जम्‍मू में सुबह बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों की मानें तो, सुबह करीब 11 बजे यह मीटिंग होनी है. वहीं, सुबह 10 बजे राज्‍य की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आवास पर पार्टी के सभी नेताओं की अहम बैठक बुलाई गई है. जानें, जम्‍मू-कश्‍मीर के राजनीतिक हालातों के बारे में प्रमुख बातें... -पार्टी के राज्‍य प्रमुख रविंद्र रैना ने कहा है कि भाजपा ने अपने सभी विधायकों की आज एक महत्‍वपूर्ण बैठक बुलाई है और हम भविष्‍य में उठाए जाने वाले कदमों पर फैसला करेंगे. हम चाहेंगे कि राज्‍य में विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ...

जम्मू कश्मीर LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

दूसरे चरण के चुनावों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 2,179 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर  में  पंचायत चुनाव  के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण के चुनावों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 2,179 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 601 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने यह जानकारी दी. काबरा ने कहा कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और अपराह्न दो बजे समाप्त होगा. कश्मीर डिविजन में 828 मतदान केंद्र और जम्मू डिविजन में 1,351 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि 601 मतदान केंद्रों को 'अतिसंवेदनशील' के रूप में वर्गीकृत किया गया है. पहले चरण में हुई थी बंपर वोटिंग उन्होंने कहा कि चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच की 281 सीटों और पंच की 1,286 सीटों के लिए 4,014 उम्मीदवार मैदान में हैं. 90 सरपंच और 1,069 पंच पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं. पहला चरण का चुनाव 17 नवंबर को हुआ था जिसमें 71.4 प्रतिशत मतदान हुआ था. अलगाववादियों ने किया बह...

आर्टिकल 370 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर अप्रैल में सुनवाई करेगा SC

पीठ के समक्ष केंद्र की ओर से अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इस याचिका की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस समय मौजूदा हालात बहुत ही संवेदनशील हैं. नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार के अनुरोध पर शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने संबंधी संविधान के अनुच्छेद 370 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर अप्रैल में सुनवाई की जाएगी. न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ के समक्ष केंद्र की ओर से अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इस याचिका की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस समय मौजूदा हालात बहुत ही संवेदनशील हैं. इस पर पीठ ने कहा कि वह अप्रैल, 2019 के पहले सप्ताह में इस मामले की सुनवाई करेगी. अटार्नी जनरल ने कहा,‘राज्य में राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि जिसमें इस मामले की सुनवाई नहीं की जानी चाहिए.’  जम्मू कश्मीर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी और अधिवक्ता शोएब आलम ने कहा कि राज्य में नौ चरणों में चल रहे पंचायत चुनावों की वजह से सुनवाई स्थगित करने के लिए पत्र दिया गया है. इस पर पीठ ने कहा कि अनुच्छेद...

पंजाब-जम्मू माधोपुर बॉर्डर पर इनोवा गाड़ी छीनकर फरार हुए 4 संदिग्ध, तलाश जारी

बताया जा रहा है ये संदिग्‍ध जम्मू से टैक्सी करके पठानकोट की ओर आ रहे थे. जिस इनोवा गाड़ी को छीना गया है वह सिल्‍वर रंग की है और उसका रजिस्‍ट्रेशन नंबर JK 02AW 0922 है. नई दिल्‍ली :  पंजाब- जम्‍मू सीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पंजाब-जम्मू माधोपुर सरहद पर चार संदिग्ध एक इनोवा गाड़ी छीनकर फरार हुए हैं. बताया जा रहा है ये संदिग्‍ध जम्मू से टैक्सी करके पठानकोट की ओर आ रहे थे. जिस इनोवा गाड़ी को छीना गया है वह सिल्‍वर रंग की है और उसका रजिस्‍ट्रेशन नंबर JK 02AW 0922 है. इस अलर्ट के बाद पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस सतर्कता से इन चारों संदिग्‍धों की तलाशी में जुट गई है. फिलहाल प्रमुख जगहों पर बैरिकेडिंग कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है इसम अभियान में खुफिया एजेंसियों की मदद ली जा रही है.

कोर्ट में हुई थी शादी, लड़के को बांधकर पीटा, बनाया VIDEO

  जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में शादी कराए जाने के बाद अपनी पत्नी के साथ लापता हुए एक व्यक्ति को हाल में सामने आए दो वीडियो में महिला के रिश्तेदार प्रताड़ित करते दिख रहे हैं. 33 और 36 सेकंड के वीडियो में व्यक्ति को रस्सी से बांधकर खुले इलाके में पिटाई की जा रही है और वह रहम की गुहार लगा रहा था. (प्रतीकात्मक फोटो) पाटिल ने भाषा से कहा, ‘हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और व्यक्ति की बरामदगी और उसे प्रताड़ित करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की हैं.’  (प्रतीकात्मक फोटो)  

35ए के समर्थन में विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए श्रीनगर में प्रतिबंध, कल होगी SC में सुनवाई

श्रीनगर :  अनुच्छेद 35ए के समर्थन में अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में प्रतिबंध लगा दिया गया है. पुलिस ने एक बयान में कहा, "नौहट्टा, खान्यार, रैनावाड़ी, एम.आर. गंज और सफा कदल पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को क्रलखुद और मैसूमा पुलिस स्टेशनों के तहत आने वाले क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा रहेगा." कानून और व्यवस्था बनाने रखने के लिए प्रतिबंध पुलिस ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं. सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक की अगुवाई वाले की अलगाववादी धड़े संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) द्वारा 30 अगस्त और 31 अगस्त को अनुच्छेद 35ए के समर्थन में पूरी तरह से बंद का आह्वान किया गया है. सुप्रीम कोर्ट में दी गई है 35A को चुनौती इस अनुच्छेद को सर्वोच्च न्यायालय में कई याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई है. मामले की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की पीठ द्वारा शुक्रवार को की जाएगी. इस बी...

पाकिस्तानी शूटरों को ठिकाने लगाने के लिए भारत ने ढूंढी तरकीब, यहां रिमोट दबेगा और वहां लाशें गिरेंगी

नई दिल्ली:  जम्मू कश्मीर में भारत को परेशान करने के लिए  पाकिस्तान  आए दिन नए तरीके अपनाता रहता है. आमने-सामने के युद्ध में पराजय मिलने के बाद पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों के सहारे भारत में अशांति फैला रहा है. इतने भर से उसका मन नहीं भरा तो उसने पाकिस्तानी सेना के कुछ जवानों को मिलाकर बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का गठन किया है. इस टीम में दक्ष निशानेबाज होते हैं, जो अत्याधुनिक लेंस से लैस राइफल्स की मदद से भारतीय जवानों को निशाना बनाते हैं. पिछले कुछ समय से बैट से मुकाबला करने में  भारतीय सुरक्षा जवानों  को परेशानी आ रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. भारत एक ऐसी तरकीब ढूंढ ली है जिसमें कैंप में बैठे जवान रिमोट का बटन दबाएंगे और वहां बैट के शूटरों की लाशें गिरती जाएंगी. दरअसल, सेना ने ऐसी तकनीक विकसित की हैं, जिसमें लाइट मशीनगन (एलएमजी), मीडियम मशीनगन (एमएमजी), एके-47 और एके-56 जैसी राइफलें रिमोट के जरिए संचालित हो सकेंगी. जानकार बताते हैं कि इस तकनीक में आप अत्याधुनिक राइफल्स को बॉर्डर पर तैनात करके थोड़ी दूरी पर कैंप में बैठकर रिमोट के जरिए फायरिंग की जा सकेगी. इन राइफल्स में लगे कैमरे अपने ...

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा, कश्मीर समेत सभी मुद्दों का बातचीत जरिए हो समाधान

इस्लामाबादः  पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों में सुधार चाहता है और कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों का समाधान वार्ता के माध्यम से करना चाहता है. यह बात शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कही. उन्होंने कहा कि मौजूदा गतिरोध के बावजूद पाकिस्तान भारत के साथ संवाद कायम करने में नहीं झिझकेगा. कुरैशी ने कहा, ‘‘लेकिन इसमें दोनों की भागीदारी जरूरी है. आप केवल एक हाथ से ताली नहीं बजा सकते. हमारा सकारात्मक रूख है और हम उम्मीद बनाए हुए हैं.’’ उन्हें सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों की वर्तमान स्थिति किसी से छिपी नहीं है क्योंकि शांति वार्ता स्थगित है लेकिन हमें देखना है कि हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं.’’ जनवरी 2016 के बाद से पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा भारतीय सेना के प्रतिष्ठानों पर हुए कई हमले के बाद हाल के वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस्लामाबाद के साथ वार्ता नहीं करेगा क्योंकि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. कुरैशी ने संवा...

जानिए, क्‍यों पाकिस्‍तान में 'संजू' के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन से घबराए आतंकी

नई दिल्‍ली:  बॉलीवुड की फिल्‍में इन दिनों हिन्‍दुस्‍तान ही नहीं, पाकिस्‍तान में भी खूब धमाल मचा रही हैं. पाकिस्‍तान में भारतीय फिल्‍मों और कलाकारों की लगातार बढ़ती लोकप्रियता अब आतंकियों को खटकने लगी है. फिलहाल, पाकिस्‍तान में बीते कुछ दिनों पहले रिलीज हुई भारतीय फिल्‍म 'संजू' के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन ने आतंकियों की घबराहट बढ़ा दी है. आतंकी संगठनों की घबराहट का आलम यह है कि उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्‍तानी नागरिकों पर इस फिल्‍म को न देखने का भावनात्‍मक दबाव बनाना शुरू कर दिया है. अपने नापाक मंसूबों के तहत आतं‍की संगठनों ने पाकिस्‍तान में संजू फिल्‍म की सफलता को सीधे तौर पर कश्‍मीर से जोड़ दिया है. आतंकी संगठन भारतीय कला को पसंद करने वाले पाकिस्‍तानी नागरिकों पर यह कह कर दबाव बना रहें हैं कि इस फिल्‍म की सफलता का सीधा असर कश्‍मीर में मौजूद उनके आतंकियों पर पड़ रहा है. मंगलवार को एक आतंकी संगठन द्वारा फिल्‍म संजू‍ ट्वीट किए गए कहा गया है कि शुक्रवार को संजू 3.2 करोड रुपए कमाने में सफल रही. शनिवार को इस फिल्‍म की कमाई बढ़कर 3.5 करोड रुपए हो गई. वहीं रविवार को इस फिल्‍म ने...

कश्मीर में 'दो प्रधान...' का विरोध करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया

शेष भारत के मुकाबले जम्मू एंड कश्मीर को कुछ विशेष अधिकार देने वाली धारा 370 पर पहली चोट डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही की थी. उनका जन्म 6 जुलाई को पश्चिम बंगाल में हुआ था नई दिल्ली :  भाजपा के प्रमुख बड़े नेताओं में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सबसे पहले आते हैं. कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने या उस पर बहस के मुद्दे का इस्तेमाल भाजपा चुनावी वादे के रूप में करती रही है. यही धारा है जो घाटी को भारत का हिस्सा होते हुए भी कुछ अतिरिक्त अधिकार देती है. इस पर सबसे पहली चोट डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी. उन्होंने उस समय कश्मीर में दो प्रधानमंत्री का विरोध किया. जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध शुरू किया. उन्होंने एक देश में दो विधान, एक देश में दो निशान, एक देश में दो प्रधान- नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे जैसे नारे दिए. डाॅ. मुखर्जी सिर्फ 33 साल की उम्र में कुलपति बन गए थे. ये रिकॉर्ड आज तक कायम है. डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को एक बंगाली परिवार में हुआ था. उनकी माता का नाम जोगमाया देवी मुखर्जी था और पिता आशुतोष मुखर्जी बंगाल के एक जाने-माने व्यक्ति और कुशल वकी...

पश्चिम बंगाल से जम्मू जा रही आर्मी की स्पेशल ट्रेन से गायब हुए बीएसएफ के 10 जवान

नई दिल्ली : आर्मी स्पेशल ट्रेन से  जम्मू जा रहे बीएसएफ के 10 जवान  बीच रास्ते से ही गायब हो गए हैं. बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स (बीएसएफ) के ये 10 जवान वर्धमान और धनबाद स्टेशन के बीच गायब हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून को करीब दोपहर 3 बजे जब आर्मी की स्पेशल ट्रेन मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंची तो, पता चला कि 10 सेना के जवान गायब हैं. अधिकारियों के कहने पर सभी गायब हुए जवानों को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई. पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से 83वीं बंगाल बटालियन के बीएसएफ जवानों को लेकर आर्मी स्पेशल ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हुई थी. कई दूसरे स्टेशन्स की तरह ट्रेन वर्धमान और धनबाद स्टेशन पर भी कुछ वक्त के लिए रुकी थी लेकिन इन दोनों स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद जब जवानों की गिनती की गई तो पता चला कि बीएसएफ के 10 जवान गायब हैं. जवानों के गायब होने की जानकारी मिलते ही इसकी जानकारी दूसरे अधिकारियों को दे दी गई है और जवानों की खोज जारी है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Mughalsara...

कश्मीर में 21 टॉप आतंकियों की 'हिट लिस्ट' तैयार, एक-एक को चुन-चुनकर मारेंगे सुरक्षाबल!

नई दिल्‍ली :  कश्‍मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज हो गया है. शुक्रवार को दक्षिणी कश्‍मीर के नौशेरा गांव में आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ऑफ जम्‍मू एंड कश्‍मीर (आईएसजेके) के चीफ दाऊद अहम सलाफी और उसके तीन साथी आतंकियों को मार गिराए जाने के बाद सुरक्षाबलों की 'हिट लिस्‍ट' में 21 टॉप टेरेरिस्‍ट हैं. यह मुठभेड़ सालाना अमरनाथ यात्रा शुरू होने से छह दिन पहले हुई. जानकारी के अनुसार, दाऊद जिसे सलाफी और बुरहान के नाम से भी जाना जाता था वह आईएसआईएस का जम्‍मू-कश्‍मीर प्रमुख था. वह पुलिसकर्मियों पर कई आतंकियों हमलों, हथियार छीनने, पत्‍थरबाजी के मामलों में भी शामिल था. राज्‍य में राज्‍यपाल शासन लगने के बाद यह एनकाउंटर सुरक्षाबलों की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार , सुरक्षाबल सूत्रों के मुताबिक, 21 मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं, जिनमें 11 हिजबुल मुजाहिद्दी, सात लश्‍कर-ए-तैयबा, दो जैश-ए-मोहम्‍मद और एक अनसर गजवत उल-हिंद (एजीएच) के आतंकी शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, "अभी सुरक्षाबलों का ...

ISIS का चोला पहने कश्‍मीरी युवकों का आतंकी कर रहे 'बलि के बकरे' की तरह इस्‍तेमाल

नई दिल्‍ली:   ISIS  का चोला पहनकर  जम्‍मू और कश्‍मीर  में आतंक का पर‍चम लहराने निकले चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियों में कोई भी ऐसा नहीं था, जो ISIS का गढ़ कहे जाने वाले सीरिया या किसी दूसरे देश से आया हो. ये सभी आतंकी हम सब की तरह हमारी ही सरजमी के हिस्‍सा थे. अंतर बस इतना था कि कश्‍मीर की आजादी और धर्म के नाम पर इन सब को बरगला कर आतंक के रास्‍ते पर भेज दिया गया था. दरसअल, 'कश्‍मीर की आजादी' के शगूफे के साथ आतंक के रास्‍ते में कूदे ये नौजवान पाकिस्‍तान से आए आतंकियों के लिए बलि के बकरे से ज्‍यादा अहमियत नहीं रखते हैं. कश्‍मीर में एक बकरे (आतंक के रास्‍ते में कूदे नौजवान ) की बलि से पाकिस्‍तानी आतंकी को न केवल कई तरह से फायदा होता ही है, बल्कि कश्‍मीर में उनके द्वारा लगाई गई आग पहले से अधिक धधकने लगती है. यह भी पढ़ेें:  J&K: जिन गांवों में जवानों पर बरसते थे पत्‍थर, अब हो रहा है चाय-नाश्‍ते से स्‍वागत कश्‍मीर की आग में अपने लड़ाकों को नहीं झोंकना चाहते पाक आतंकी सुरक्षाबल  से जुड़े एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्‍तानी आत...

J&K: जिन गांवों में जवानों पर बरसते थे पत्‍थर, अब हो रहा है चाय-नाश्‍ते से स्‍वागत

नई दिल्‍ली:  जम्‍मू-कश्‍मीर  में राज्‍यपाल शासन लागू होते ही घाटी की हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है.  घाटी  की इस बदली हुई हवा की बानगी J&K में राष्‍ट्रपति शासन लागू होने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान देखने को मिली. दरसअल, बुधवार सुबह आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने घाटी के कुछ गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान पहली बार सुरक्षाबलों के जवानों को न ही किसी तरह के विरोध का सामाना करना पड़ा और न ही किसी तरह की पत्‍थरबाजी झेलनी पड़ी. जवानों के अचंभे का उस वक्‍त कोई ठिकाना नहीं रहा, जब गांव वालों ने जवानों को सामने चाय और नाश्‍ते की पेशकश रख दी. जम्‍मू-कश्‍मीर में सालों से तैनात सुरक्षाबलों के सामने पहली बार ऐसा मौका आया था, जब‍ घाटी के गांव वाले बिना किसी डर के इतनी सहृदयता से उनके साथ पेश आए हों. यह भी देखें:  VIDEO: पत्‍थरबाजों ने की CRPF के जवानों को पत्‍थर से पीटकर जान से मारने की कोशिश! सुरक्षाबलों से जुड़े वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि कुछ  आतंकी  दक्षिण और उत्‍तरी कश्‍मीर के दो गांवों में छिपे हुए हैं. इंटेल...

अमरनाथ यात्रा पर बुरी नजर रखने वालों से निपटने के लिए कश्‍मीर पहुंची NSG की टीमें

अब ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट में नहीं बैटल फील्‍ड में NSG कमांडो को टेरेरिस्‍ट ऑपरेशन का लाइव एक्‍सपीरियंस मिल सकेगा. नई दिल्‍ली:  जम्‍मू-कश्‍मीर में पीडीपी-बीजेपी का गठबंधन टूटते ही केंद्र सरकार ने घाटी में सक्रिय आतंकियों का खात्‍मा करने के लिए व्‍यापक स्‍तर पर कदम उठाना शुरू कर दिए हैं. इन्‍हीं कदमों के तहत जम्‍मू और कश्‍मीर में NSG की टीम को तैनात करने का फैसला गृह मंत्रालय ने किया है. फैसले के तहत जल्‍द ही NSG की हाउस इनवेंशन टीम को जम्‍मू और श्रीनगर में तैनात किया जाएगा. जम्‍मू-कश्‍मीर में भेजी जाने वाली NSG कमांडो टीम की पहली जिम्‍मेदारी आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को सकुशल मुक्‍त कराने की होगी. इसके अलावा, घाटी में आतंकियों के खिलाफ होने वाले ऑपरेशन में अब CRPF और सेना के साथ NSG के कमांडो भी जाएंगे. गृह मंत्रालय को उम्‍मीद है कि घाटी में NSG की तैनाती के बाद आतंकियों गतिविधियों पर बड़े स्‍तर पर लगाम कसी जा सकेगी. बीएसएफ के साथ हो रही है NSG कमांडो की ट्र‍ेनिंग गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर में तैनात होने वाले NSG कमांडो की टीम का चयन कर लिया गया है...

जम्‍मू-कश्‍मीर: राज्‍य में 6 साल तक रहा है लगातार गवर्नर शासन

जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले चार दशकों में आठवीं बार राज्‍यपाल शासन लगा है. जम्‍मू-कश्‍मीर में पीडीपी-बीजेपी सरकार गिरने के बाद एक बार फिर राज्‍यपाल शासन लगा दिया गया है. जम्‍मू-कश्‍मीर में राज्‍यपाल शासन लगने का पुराना इतिहास रहा है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि पिछले चार दशकों में आठवीं बार राज्‍यपाल शासन लगा है. इस कड़ी में आइए जानते हैं कि कब-कब और कितने समय के लिए जम्‍मू-कश्‍मीर में राज्‍यपाल शासन लगा है: 1. 26 मार्च, 1977 (105 दिन) 1975 में इंदिरा गांधी से समझौते के तहत कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच गठबंधन हुआ. 26 मार्च, 1977 को शेख अब्‍दुल्‍ला की सरकार से कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया. नतीजतन चुनाव हुआ और उसके बाद शेख अब्‍दुल्‍ला फिर से जीतकर सत्‍ता में आए. ऑपरेशन ऑल आउट : BJP-PDP गठबंधन टूटते ही बना ली गई 180 आतंकियों की 'हिट लिस्ट' 2. 6 मार्च, 1986 नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्‍दुल्‍ला की सरकार के खिलाफ 1984 में पार्टी के नेता गुलाम मोहम्‍मद डार ने बगावत कर दी. कांग्रेस ने डार को समर्थन दे दिया. लेकिन छह मार्च, 1986 को समर्थन वापस ले लिया. उसके बाद 246 दिनों तक गवर्नर शासन ...

ओवैसी ने कहा- 'मैं PM मोदी का विरोधी लेकिन करूंगा सरकार का समर्थन', जानें क्‍यों?

हैदराबाद:  AIMIM अध्यक्ष  असदुद्दीन ओवैसी  ने केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह देश का अंदरूनी मामला है. हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने यहां के मक्का मस्जिद में कहा, ''यह हमारे देश की संप्रभुता का मामला है. यह भारत का मामला है, मैं अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करूंगा लेकिन जब देश की बात आएगी तो हम सरकार का समर्थन करेंगे चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो.'' उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता. संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर ( पीओके) में कथित मानवाधिकार उल्लंघन पर अपनी तरह की पहली रिपोर्ट 14 जून को जारी की और इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने 49 पेज की अपनी रिपोर्ट में जम्मू-कश्मीर (कश्मीर घाटी, जम्मू और लद्दाख क्षेत्र) और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (आजाद जम्मू कश्मीर और गिलगित-बाल्ट...

कश्मीर में सीजफायर खत्म, गृहमंत्री बोले-आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू करें जवान

नई दिल्ली :  जम्मू और कश्मीर  में लगातार बिगड़ते हालात के बाद केंद्र सरकार ने  संघर्ष विराम  को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. रमजान से पहले शांति की पहल करते हुए केंद्र सरकार ने घाटी में सीजफायर का ऐलान किया था. राज्य सरकार और विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इसका स्वागत किया था. लेकिन इसके बाद भी घाटी में हालात में खास सुधार नहीं हुआ. पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी रही. बीएसएफ के जवानों ने अपनी जान गंवाई. पत्रकार शुजात बुखारी की घाटी में हत्या कर दी गई. ईद के दिन पत्थरबाजी हुई. तभी से माना जा रहा था कि सरकार सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएगी. हालांकि राज्य सरकार ने कहा कि इस सीजफायर का घाटी में  लोगों ने स्वागत किया है. इसीलिए पहले कहा गया कि इस सीजफायर को ईद के आगे भी बढ़ाया जाएगा. लेकिन पिछले एक सप्ताह के हालात ने सरकार पर काफी दबाव बढ़ा दिया. VIDEO: पत्‍थरबाजों ने की CRPF के जवानों को पत्‍थर से पीटकर जान से मारने की कोशिश! एक दिन पहले यानी शनिवार 16 जून को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि वह इस बारे में 17 जून को ऐलान करेंगे. रविवार को उन्होंने जम्मू एंड कश्मीर से सीजफायर खत्म ...