Skip to main content

Posts

Showing posts with the label match fixing

अर्जुन रणतुंगा और अरविंद डिसिल्वा ने FIXING के आरोपों को नकारा

कोलंबो/नई दिल्ली:  श्रीलंका के पूर्व कप्तान  अर्जुन रणतुंगा  और 1996 में विश्व कप जीतने वाली टीम के उनके साथी  अरविंद डिसिल्वा  ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट प्रमुख तिलंगा सुमतिपाल के इन आरोपों से आज इनकार किया कि उन्होंने 1994 में मैच गंवाने के लिए भारतीय सट्टेबाज से 15000 डॉलर लिए थे. रणतुंगा ने कोलंबो में डिसिल्वा की मौजूदगी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कभी रिश्वत नहीं ली और हमने कभी मैच फिक्स नहीं किए.’’ दोनों ने इस दौरान मैच हारने के लिए पैसा लेने से इनकार किया. सुमतिपाल ने कहा था कि रणतुंगा और डिसिल्वा पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर थे जन पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था. सुमतिपाल की अध्यक्षता में एसएलसी का हिस्सा रहे डिसिल्वा ने कहा, ‘‘अगर मैं मैच फिक्स करने वालों में शामिल था तो उन्होंने (सुमतिपाल ने) मुझे अपनी क्रिकेट समिति में क्यों शामिल किया.’’ डिसिल्वा ने कहा कि वह इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लेते.

वो 5 फिक्सिंग कांड, जिन्होंने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया

क्रिकेट में फिक्सिंग और सट्टेबाजी का 'जिन्न' एक बार फिर से बाहर आ गया है. अलजजीरा के स्टिंग के बाद अब आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर सलमान खान के भाई अरबाज का नाम सामने आ रहा है. इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद खिलाड़ियों और कई बड़ी नामी हस्तियों के नाम शामिल होने का शक जताया जा रहा है. अलजजीरा के स्टिंग में कई बड़े मैच और खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं. मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का यह मामला को कोई नया नहीं है. भारत और विदेशों में मैच फिक्सिंग के कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिसमें कई बड़े क्रिकेटर भी शामिल रहे हैं. आईपीएल में पहलेभी फिक्सिंग एक बड़ा मुद्दा बना रहा है. हालांकि, आईसीसी मैच फिक्सिंग को लेकर सख्त हुई है लेकिन इसके बावजूद क्रिकेटर कानूनों का उल्लंघन करते नजर आए. सट्टेबाजी ने स्पॉट फिक्सिंग जैसी चीजों को बढ़ावा दिया. टेलीफोन पर हुई बातचीत और वीडियो रिकार्डिंग में क्रिकेटरों के बुकी से रिश्तों की कई कहानियां सामने आ चुकी हैं. मैच फिक्सिंग के पांच ऐसे कांड, जिन्होंने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया. हैंसी क्रोनिए गेटः क्रिकेट इतिहास का यह सबसे बड़ा स्कैंडल भारत और दक्षिण ...