नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली के स्मृति स्थल में किया जाएगा. अभी उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास 6ए, कृष्ण्ाा मेनन मार्ग पर रखा गया है. उनके सरकारी आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. आवास के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी थींं. करीब 08:45 बजे आम लोगों को अटल जी के अंतिम दर्शन करने से रोक दिया गया है. अब उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय ले जाने की तैयारी हो रही है. अटल जी के सरकारी आवास के बाहर और बीजेपी मुख्यालय के रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम बार देखने के लिए एकत्र हुए हैं. अटल जी के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे हुए सेना के ट्रक में रखकर ले जाया जाएगा.अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग. अटल जी के सरकारी आवास में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे अंतिम दर्शनों के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखे जाने का कार्यक्रम था. हालांकि इसमें कुछ देरी हो रही है. इसके बाद वहां से उनकी अंतिम...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.