Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sri Lanka

श्रीलंका के मौजूदा राजनीतिक संकट पर किताब लिखेंगे राष्ट्रपति सिरिसेना

राष्ट्रपति सिरिसेना ने 26 अक्टूबर को अचानक प्रधानमंत्री पद से विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था. कोलंबो:  रानिल विक्मसिंघे  को अचानक प्रधानमंत्री पद से हटाने और महिंदा राजपक्षे को उनकी जगह नियुक्त करने वाले श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना अपदस्थ प्रधानमंत्री के साथ अपने असफल राजनीतिक रिश्ते पर किताब लिखेंगे. राष्ट्रपति सिरिसेना ने 26 अक्टूबर को अचानक प्रधानमंत्री पद से विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया था और उनकी जगह महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था, जिससे देश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया था. सिरिसेना ने शु्क्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने इस फैसले का बचाव किया और कहा कि इस किताब का शीर्षक ‘‘माय अन्सक्सेस्फुल पॉलिटिकल मैरिज विद रानिल’’ होगा. विक्रमसिघे ने इस कदम के अवैध बताया और कहा कि उनके पास 225 सदस्यीय संसद में अभी भी बहुमत है.  उधर सिरिसेना ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि अभी लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं.  मैं उनसे कहूंगा कि मेरी किताब जारी होने तक इंतजार करें. ’’ सिरिसेना ने दावा कि...

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने श्रीलंका की राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताई

उन्होंने श्रीलंका में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने और कानून के अनुसार विवाद हल करने के महत्व पर जोर दिया. संयुक्त राष्ट्र :   संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस  ने  श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना  द्वारा देश की संसद भंग करने के फैसले पर चिंता जताई है. उन्होंने श्रीलंका में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने और कानून के अनुसार विवाद हल करने के महत्व पर जोर दिया. श्रीलंका का राजनीतिक संकट शुक्रवार को उस वक्त और बढ़ गया जब राष्ट्रपति सिरिसेना ने संसद को भंग कर दिया और पांच जनवरी को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा कर दी क्योंकि यह लगने लगा था कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं मिलेगा. महासचिव गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि महासचिव ने सिरिसेना के श्रीलंका की संसद को भंग करने और समय से पहले ही संसदीय चुनाव कराने के फैसले को लेकर चिंता व्यक्त की है. गुतारेस ने श्रीलंका में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं एवं संस्थानों का सम्मान करने और कानून के मुताबिक समस्याओं को हल करने के महत्व को रेखांकित क...

श्रीलंका के हालात को लेकर अमेरिका चिंतित, बाहरी कर्ज की स्थिति पर भी चिंता जताई

    वॉशिंगटन :  अमेरिका ने शनिवार को कहा कि  श्रीलंका  के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की ओर से संसद भंग कर दिए जाने के बाद वह इस द्वीपीय देश के हालात पर करीबी नजर रखे हुए है. व्हाइट हाउस ने श्रीलंका के बाहरी कर्ज की स्थिति पर भी चिंता जताई. सिरिसेना ने शुक्रवार को संसद भंग कर दी और आगामी पांच जनवरी को चुनाव कराने की घोषणा की. उन्होंने यह कदम तब उठाया जब स्पष्ट हो गया कि संसद में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षेके लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है. सिरिसेना ने विवादित हालात में राजपक्षे को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस की एशिया-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा से पहले एक कांफ्रेंस कॉल में अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर पत्रकारों को बताया, ‘‘निश्चित तौर पर हम श्रीलंका में हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं.’’ अधिकारी से श्रीलंका के ताजा हालात पर सवाल किया गया था. उन्होंने श्रीलंका के बाहरी कर्ज की स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विकास सहायता के नाम पर काफी कर्ज लिया था और इसमें बढ़ोतरी होती गई. ये भी प...