Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राफेल डील

राफेल डील में अनिल अंबानी और पीएम मोदी की पार्टनरशिप', राहुल गांधी का बड़ा हमला

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने  राफेल डील  पर एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल अंबानी की कंपनी डील के लायक नहीं थी. उन्होंने कहा कि डील पर अनिल अंबानी और मोदी की पार्टनरशिप रही और पीएम मोदी ने अनिल अंबानी को ये डील दिलवाई. उन्होंने कहा कि दसॉल्‍ट के रुपयों से अंबानी ने जमीन खरीदी और अब जब डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार घिरती दिखाई दे रही है, तो अब दसॉल्‍ट के CEO पीएम मोदी को बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं और हमारा काम देश को सच बताना है. उन्होंने कहा कि राफेल डील ओपन और शट केस है. उन्होंने कहा कि इस केस की जेपीसी जांच होनी चाहिए. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दसॉल्ट एविएशन ने 'रिश्वत' की पहली किस्त के रूप में रिलायंस एविएशन को 284 करोड़ रुपये दिए, जिन रुपयों से अमिल अंबानी ने जमीन खरीदी. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि नुकसान में चल रही 8 लाख रुपये की कंपनी में 284 करोड़ रुपये दसॉल्ट ने क्यों डाले? मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि अब जब पीएम मोदी खुद इस डील में घिर र...

अनिल अंबानी का राहुल गांधी को एक और पत्र, कहा- राफेल डील में सिर्फ इतना सा रोल है...

नई दिल्ली:  रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आज एक और पत्र लिख कर कहा है कि उनके प्रति दुर्भावना रखने वाले कुछ निहित स्वार्थी तत्व और कॉर्पोरेट प्रतिद्वंदी इस सौदे पर कांग्रेस पार्टी को ‘‘गलत, भ्रामक और भटकाने वाली जानकारी दे रहे हैं.’’ अंबानी ने इससे पहले दिसंबर में इस मुद्दे पर गांधी को पहली बार पत्र लिखा था. अनिल अंबानी ने अपने ताजा पत्र में स्पष्ट किया कि उनके ग्रुप का राफेल डील में क्या रोल है. उनके ग्रुप ने नहीं किया विनिर्माण समूह की ओर से आज जारी एक बयान के अनुसार अंबानी ने ताजा पत्र में कहा है कि भारत जो 36 राफेल जेट विमान फ्रांस से खरीद रहा है, उन विमानों के एक रुपये मूल्य के एक भी कलपुर्जे का विनिर्माण उनके समूह द्वारा नहीं किया जाएगा. आपको बता दें, राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं. गांधी का कहना है कि मौजूदा सरकार राफेल विमानों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में तय कीमत से कहीं अधिक मूल्य चुका रही हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार ने इस सौदे में बदलाव सिर्फ ‘‘एक उद्यो...

राफेल मुद्दे पर अनिल अंबानी की चिट्ठी पर कांग्रेस की सफाई- सम्मान को नहीं पहुंचाई ठेस

नई दिल्ली :  राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रिलायंस ग्रुप को निशाना बनाए जाने पर रिलायंस समूह के चेयरमेन अनिल अंबानी ने राहुल गांधी को एक और पत्र लिख कर कहा है कि उनके प्रति दुर्भावना रखने वाले कुछ निहित स्वार्थी तत्वों और कार्पोरेट प्रतिद्वंद्वियों ने इस सौदे पर कांग्रेस पार्टी को गलत, भ्रामक और भटकाने वाली जानकारी दे रहे हैं. अंबानी ने इससे पहले दिसंबर में इस मुद्दे पर गांधी को पहली बार पत्र लिखा था. समूह की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अंबानी ने ताजा पत्र में कहा है कि भारत जो 36 राफेल जेट विमान फ्रांस से खरीद रहा है उन विमानों के एक रुपये मूल्य के एक भी कलपुर्जे का विनिर्माण उनके समूह द्वारा नहीं किया जाएगा. बता दें कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं. राहुल गांधी का कहना है कि मौजूदा सरकार राफेल विमानों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में तय कीमत से कहीं अधिक मूल्य चुका रही हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार ने इस सौदे में बदलाव सिर्फ एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए किया है. MediaCard--mediaForward customisable-bo...