Skip to main content

Posts

Showing posts with the label brazil

ब्राजील में पुलिस-डकैतों के बीच मुठभेड़ में 11 की हुई मौत

रियो डि जेनेरो:  ब्राजील के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक बैंक डकैती के बाद पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुठभेड़ गुरुवार रात को पुलिस द्वारा पेरनाम्बुको राज्य के एगास बेलास स्थित एक बैंक में डकैती करने के बाद कथित बैंक डकैतों के छिपे होने के ठिकाने का पता लगा लेने के बाद हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डकैतों का समूह दो वाहनों से बैंक पहुंचा और गोलीबारी की. इसके बाद वे शहर से फरार हो गए. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. सिविल पुलिस आयुक्त फाबियो कोस्टा ने कहा, "वे एक घर में छिपे हुए थे. हमने उनसे कहा कि वे घिर चुके हैं और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद हमने भी जवाबी कार्रवाई की." उन्होंने कहा, "पुलिस और डकैतों के बीच गहन मुठेभड़ हुई और अपराधियों को मार गिराया गया." इसके अतिरिक्त पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक, राइफल, शॉटगन, पिस्तौल और धन बरामद किया हैं. कोस्टा ने कहा, "उन्होंने पूर्वोत्तर क...

ब्राजील के पुराने राष्ट्रीय संग्रहालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

रियो डी जनेरियो : ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में भीषण आग लग गई. हालांकि अधिकारियों के अनुसार आग की घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है. यह संग्रहालय ब्राजील के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है. स्थानीय मीडिया ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है. यह आग अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 22:30 बजे के करीब लगी. टेलीविजन फुटेज में इमारत में भयंकर आग लगी दिख रही है और दमकलकर्मी इस पर काबू पाने के काम में लगे हुए हैं. संग्रहालय की स्थापना 1818 में किंग जोआओ षष्ठम द्वारा की गई थी और यह ब्राजील के सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालय में शामिल है. इस संग्रहालय में देश की कई मूल्यवान चीजें रखी हुई हैं. राष्ट्रपति माइकल टेमर ने कहा, ‘‘यह ब्राजील के लिए एक दुखद दिन है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो सौ साल का काम, शोध और ज्ञान विनष्ट हो गया.’’ नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम के निदेशक ने ग्लोबो टीवी से कहा, ‘‘यह एक सांस्कृतिक हादसा है.’’