Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rahul Gandhi

राजस्थानः पहली लिस्ट में क्या होगा कोई फेरबदल?, कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी के साथ बैठक जारी

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टिकट बंटवारे से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी को देखते हुए बुलाई गई. इस बैठक में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विवादित सीटों को लेकर मंथन हुआ. नई दिल्लीः  राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद उपजे विवाद को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में उनके निवास पर मंथन जारी है. राहुल गांधी अपना मध्य प्रदेश दौरा बीच में ही छोड़कर वापस दिल्ली लौटे हैं. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के वार रूम 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड़ पर सुबह से ही टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जाहिए करने पहुंचे राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने डेरा डाला हुआ था. यहां करीब 3 घंटे तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली.  स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद सभी नेता राहुल गांधी के निवास पर बैठक के लिए चले गए. स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टिकट बंटवारे से राजस्थान कांग्रेस में नाराजगी को देखते हुए बुलाई गई. इस बैठक में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विवादित सीटों को लेकर मंथन हुआ. टिकट वितरण के बाद हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है. ऐसा माना ज...

राजस्‍थान : पहली लिस्‍ट आते ही कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के घर के बाहर मचा दिया बवाल, कहा- पैसे लेकर टिकट बांटे गए

लिस्‍ट जारी होने के बाद टिकट न मिलने से पार्टी के राज्‍य स्‍तरीय नेताओं और समर्थकों में असंतोष उभर आया. बस फिर क्‍या था, इसके बाद दिल्‍ली में राहुल गांधी के निवास 12, तुगलक लेन के बाहर हंगामा शुरू हो गया. नई दिल्‍ली :  राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तरफ से बुधवार को प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट जारी किए जाने के बाद पार्टी में कलह खुलकर सामने आ गई. खुद या अपने नेता को टिकट न मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष उभरकर सामने आ गया, लिहाजा उन्‍होंने दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया. कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर पैसे लेकर टिकट बांटे जाने का आरोप लगा. वहीं, पार्टी के एक नाराज नेता ने तो चूरू से टिकट पाए रफीक मंडेलिया को प्रवर्तन निदेशालय का वॉन्‍टेड बता डाला और कहा कि रफीक पर तो 100 से ज्‍यादा केस दर्ज हैं. विरोध-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर तुगलक रोड थाने ले गई. दरअसल, राज्‍य में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी की गई. कांग्रेस ने इस सूची में 152 ...

राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर दिया विवादित बयान, नाराज परिवार ने करवाई शिकायत दर्ज

राहुल गांधी अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. इस बार वीर सावरकर पर विवादित बयान देकर राहुल ने अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर ली हैं. नई दिल्ली:  राहुल गांधी अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. इस बार वीर सावरकर पर विवादित बयान देकर राहुल ने अपने लिए मुश्किलें खड़ी कर ली हैं. छत्तीसगढ़ में एक रैली के दौरान  राहुल गांधी ने भाषण  में कहा कि वीर सावरकर ने जेल से छूटने के लिए अंग्रेजों से माफी मांग ली थी. राहुल के इस बयान के बाद सावरकर के नाराज परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. ANI से बात करते हुए सावरकर के पोते ने कहा कि सावरकर जी ने 27 साल जेल में बिताए थे और राहुल गांधी उनके बारे में झूठी खबरें फैला रहे हैं. मैं राहुल गांधी के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करा दी है. बता दें कि मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्‍टेशन में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी बोले, 'पीएम यह भी नहीं जानते कि देश को जनता चलाती है, एक आदमी नहीं' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="com...

BJP सांसद मनोज तिवारी भूले मर्यादा, 'सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो बुद्धिमान बच्चा पैदा होता'

    सरगुजा : छत्तीसगढ़ मे दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान  के लिए प्रचार ने तेजी पकड़ ली है.  रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी गायक सासंद मनोज तिवारी सरगुजा जिले मे प्रचार के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा मे चुनावी सभा को संबोधित किया. लेकिन एक चुनावी सभा में वह सोनिया गांधी पर निशाना साधने के चक्‍कर में शब्‍दों की मर्यादा भूल गए. इसमें उन्‍होंने कहा, अगर सोनिया गांधी ने छठ पूजा की होती तो उनके घर बुद्ध‍िमान बच्‍चा पैदा होता. मनोज तिवारी ने सबसे पहले सरगुजा की सीतापुर विधानसभा के नर्मदापुर मे लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की.  इसके बाद मनोज तिवारी जिले की दूसरी विधानसभा सीट लुण्ड्रा के करौली में पहुंचे. इस चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने छठ पूजा को लेकर अपने गाए छठ गीतों को सुनाया. सीतापुर के नर्मदापुर मे मीडिया से बात करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि इस बार सीतापुर समेत छत्तीसगढ़ में भाजपा 60 से ज्यादा सीट जीतेगी. यहीं से मोदी जी के फिर प्रधानमंत्री बनने का शंखनाद होगा. मध्य प्रदेश चुनाव 2018: बागियों ने 30 से अधिक ...

बच्‍ची को गोद में लेकर राहुल गांधी ने छत्‍तीसगढ़ के गुरुद्वारे में टेका मत्‍था, देखते रह गए लोग

नई दिल्‍ली :  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार और तैयारियों का जायजा लेने राजनांदगांव के दो दिनी दौरे पर गए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को वहां एक गुरुद्वारे में मत्‍था टेका. शनिवार को राहुल गांधी अन्‍य कांग्रेस नेताओं संग गुरुद्वारे पहुंचे. वहां परिवार के साथ मौजूद एक बच्‍ची को राहुल गांधी ने अपनी गोद में लिया और गुरुद्वारे में मत्‍था टेका. इस दौरान बच्‍ची लगातार राहुल गांधी को ही देखती रही. राहुल गांधी इस गुरुद्वारे में काफी समय रुके और अन्‍य लोगों से भी मुलाकात की. फोटो ANI बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दौरे के पहले दिन शुक्रवार को राजनांदगांव में रोड शो किया था. उन्‍होंने इस दौरान भ्रष्टाचार, नोटबंदी और किसानों की कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार पर हमला किया और राज्य में अपनी पार्टी की सरकार आने पर किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था. कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां रोड शो करके पार्टी प्रत्याशी करूणा शुक्ला के पक्ष में वोट और समर्थन मांगा था. राजनांदगांव में पीटीएस स्थित हेलीपैड में कांग्रेस प्रत्याशी करूणा शुक्ला, सुबोध ...

छत्तीसगढ़ चुनाव: आज प्रचार के लिए रण में उतरेंगे PM मोदी, राहुल भी संभालेंगे मोर्चा

रायपुर :  छत्तीगसढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सल प्रभावित बस्तर में चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम पर एक नजर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी सुबह 11.20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे.भाजपा नेताओं ने बताया कि जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे. प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे. प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. प्रदेश में राहुल की पांच सभाएं वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार को ...

नोटबंदी से एक भी काला धन रखने वाला पकड़ा नहीं गया: राहुल गांधी

कांकेर:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार अंतिम चरण में पहुंचा चुका है. इसे देखते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियां हुईं. पीएम मोदी ने बस्तर में रैली को संबोधित किया तो राहुल गांधी ने कांकेर में जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने जनसभा में नोटबंदी का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'आपने (पीएम मोदी) नोटबंदी करके देशभर के लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया, लेकिन काला धन रखने वाला कोई भी शख्स नहीं दिखा. इसके बजाय नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी और मेहुल चौकसी जैसे लोग देश का पैसा लेकर भाग गए.' राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी सरकार का नोटबंदी का कदम खुद से पैदा की गई ‘त्रासदी’ और ‘आत्मघाती हमला’ था जिससे प्रधानमंत्री के ‘सूट-बूट वाले मित्रों’ ने अपने कालेधन को सफेद करने का काम किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि नोटबंदी की पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है और देश की जनता पूरा सच जानने तक चैन से नहीं बैठेगी. ये भी पढ़ें:  नोटबंदी के 2 साल पूर...

राहुल गांधी के साथ खाने का टेबल साझा करने की कीमत 82000 रुपये, पढ़ें क्‍या है मामला?

नई दिल्‍ली:  हालिया चार दिवसीय यूरोपीय दौरे के दौरान राहुल गांधी जब ब्रिटेन के दौरे पर थे तो आयोजकों की तरफ से चंदा एकत्र करने के लिहाज से अमेरिकी तौर-तरीकों को अपनाने का मामला सामने आया है. जी न्‍यूज के अंग्रेजी अखबार DNA की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े उद्योगपतियों और पत्रकारों के साथ राहुल गांधी के साथ बातचीत के लिए खाने के टेबल की एक सीट के लिए प्रति व्‍यक्ति 900 पौंड (करीब 82 हजार रुपये) चार्ज करने का मामला सामने आया है. इसको अमेरिकी स्‍टाइल में चंदा एकत्र करने के तौर-तरीके के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के भीतर इस कारण नाराजगी के सुर भी उभरे हैं क्‍योंकि इस तरह से फंड एकत्रीकरण उस कार्यक्रम में किया गया, जिसमें खुद पार्टी अध्‍यक्ष मुख्‍य वक्‍ता थे. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस तरह के आयोजन के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) से खफा है. आईओसी पर उठे सवाल इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ''पत्रकारों, उद्योगपतियों और हाई-प्रोफाइल लोगों से भरे कार्यक्रम में यदि किसी को आयोजन की वास्‍तविक प्रकृति के बारे में पता नहीं हो तो यह बहुत अच्‍छा विचार नहीं है....

कैलाशनाथ की शरण में राहुल गांधी, कांग्रेस बोली बीजेपी क्यों है इतनी व्याकुल?

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रासे पहले बृहदारण्यक उपनिषद का एक मंत्र ट्वीट करके असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर, और मृत्यु से अमरता की ओर जाने की कामना की. उनके द्वारा पोस्ट किए गए मंत्र की अंतिम पंक्ति है- ॐ 'शान्ति: शान्ति: शान्ति:', हालांकि उनकी यात्रा शुरू होने से पहले ही हंगामा मच गया है. Rahul Gandhi  ✔ @RahulGandhi ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतम् गमय। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॥ 4:10 PM - Aug 31, 2018 बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनकी यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि राहुल गांधी 'चायनीज गांधी' की तरह बर्ताव कर रहे हैं. पटलवार करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 'शिव-भक्त' राहुल गांधी की कैलाश से बीजेपी क्यों व्याकुल हो रही है. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा से बीजेपी और पीएम मोदी क्यों व्याकुल हो रहे हैं? क्या वो नहीं जानते हैं कि कैलाश मानसरोवर कहां है? क्या वो नहीं जानते हैं कि कैलाश मानसरोवर चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में...

केरल : बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से की मुलाकात

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्‍ली:  केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वह चेंगानूर में राहत शिविर में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिलने गए. वह अपने दो दिनी दौरे के दौरान केरल के बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करने के साथ ही वहां के राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Congress President Rahul Gandhi visits a relief camp in Chengannur. He is on a 2-day visit to the flood-hit Kerala. # KeralaFloods 10:47 AM - Aug 28, 2018 राहुल गांधी मंगलवार को चेंगान्‍नूर, अलापुजा और अंगामली का दौरा करेंगे. इसके बाद कल यानी बुधवार को वायनाड जिले के बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करेंगे MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Congress President Rahul Gandhi arrives at Trivandrum airport. He wil...

RSS को समझने के लिए संघ राहुल गांधी को बातचीत का निमंत्रण भेजेगा: सूत्र

नई दिल्‍ली:  पिछले दिनों अपने यूरोपीय दौरे के दौरान कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए उसकी तुलना अरब जगत के संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी. उससे पहले भी राहुल गांधी लगातार आरएसएस पर हमले करते रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी के संघ विरोधी बयानों के बाद सूत्रों के मुताबिक आरएसएस ने संघ को समझने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित करने का फैसला किया है. सूत्रों के मुताबिक 17-19 सितंबर के बीच संघ के कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए इनमें से किसी भी दिन राहुल गांधी को आमंत्रित किया जा सकता है. वैसे 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन है. इसलिए सूत्रों के मुताबिक इस बात की प्रबल संभावना है कि उनको उसी दिन बुलावे का आमंत्रण भेजा जा सकता है. इसके साथ ही राहुल समेत कई दलों के प्रमुखों को बुलावा भेजा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को आरएसएस चीफ मोहन भागवत से सवाल पूछने के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा. उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले हाल में संघ ने पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी आमंत्रित किया था. वह नागपुर स्थित संघ के हेडक्‍वार्टर गए थे और भारतीय...

खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रिटेन में राहुल गांधी के समारोह को बाधित करने की कोशिश की

लंदन :  खालिस्तान के तीन समर्थकों ने ब्रिटेन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम में घुसकर उसे बाधित करने का प्रयास किया लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाल दिया. घटना शनिवार शाम पश्चिम लंदन के राइस्लिप की है जहां भारतीय मूल के लोगों के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूके मेगा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था. खालिस्तान के तीन समर्थक आयोजन स्थल के अंदर प्रवेश करने में सफल रहे और उन्होंने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिये। राहुल के पहुंचने से पहले स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने उन्हें बाहर निकाला. सम्मेलन में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे. समारोह को बाधित करने की कोशिशों के जवाब में लोगों ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए. समारोह की शुरूआत में कांग्रेस के ओवरसीज कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, ‘‘हमारा संदेश लोकतंत्र, आजादी, समावेश, विविधता, नौकरियां, विकास, समृद्धि और निचले स्तर तक विकास का है. हम चाहते हैं कि आप इस संदेश को फैलाएं। 2019 के चुनावों का परिणाम भविष्य के भारत...

उन्‍नाव गैंगरेप केस और नीरव मोदी के मामले में चुप क्‍यों हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी

लंदन :  ब्रिटेन के दौरे पर गए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी उन्‍नाव गैंगरेप केस और पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के मामलों में चुप क्‍यों हैं. उन्‍होंने बीजेपी पर देश में बंटवारा करने का भी आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी देश की एकता को तोड़ने का काम कर रही है. लेकिन कांग्रेस हमेशा देश की एकता को सुरक्षित रखने का प्रयास करेगी. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI Digital  ✔ @ani_digital Congress President Rahul Gandhi questioned Prime Minister Narendra Modi' s silence on the Unnao rape case, as well as absconding diamantaire Nirav Modi, a key accused in the multi-million dollar Punjab National Bank (PNB) scam Read @ ANI story | https://www. aninews.in/news/national/ general-news/in-london-rahul-questions-pm-modis-silence-on-nirav-modi-unnao-rape201808260326510001/  … 6:13 AM - Aug 26, 2018...

संसद में मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए पीएम मोदी : राहुल गांधी

लंदन :  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि न्यायपालिका और चुनाव आयोग को बीजेपी सरकार के शासन के अधीन बांटा जा रहा है औरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के समक्ष उठ रहे इन गंभीर मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. साथ ही राहुल ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करता. अगर आपने राफेल समझौते पर संसद में हुई बहस को सुना होगा तो आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए.’’ लंदन में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहकर हर एक भारतीय का अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्ष में कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘भारत, विश्व को भविष्य दिखाता है. भारत के लोगों ने इसे मुमकिन किया और इसमें कांग्रेस ने मदद की है.’’ राहुल ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री का कहना है कि उनके कार्यभार संभालने से पहले कुछ भी नहीं हुआ तो वह कांग्रेस पर टिप्पणी नहीं कर रहे, वह देश के हर एक व्यक्ति का अपमान कर रह हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भारत में दलितों, किसानों, जनजातीय लोगों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को कहा जाता...

राहुल गांधी ने IS का दिया हवाला, कहा-विकास से लोगों को बाहर रखने से पनप सकता है आतंकवाद

नई दिल्‍ली:  कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी  ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का उदाहरण देते हुए कहा कि विकास प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोगों को बाहर रखने से दुनिया में कहीं भी आतंकवादी संगठन पैदा हो सकता है. जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित बकिरस समर स्कूल में कल भाषण देते हुए राहुल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने विकास की प्रक्रिया से आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों को बाहर रखा है तथा ‘‘यह एक खतरनाक बात बन सकती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘21वीं सदी में लोगों को बाहर रखना काफी खतरनाक है. अगर आप 21वीं सदी में लोगों को कोई विजन नहीं देते तो कोई ओर देगा और विकास प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोगों को बाहर रखने का यह असली खतरा है.’’ मॉब लिंचिंग और बेरोजगारी कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भारत में भीड़ द्वारा लोगों की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटनाएं बेरोजगारी और सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा नोटबंदी एवं जीएसटी को ‘खराब तरीके से लागू’ किये जाने से छोटे कारोबारों के ‘चौपट’ हो जाने की वजह से उपजे ‘गुस्से’ के कारण हो रही हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया में जो बदलाव हो रहे हैं उसके लिये लोगों को कुछ निश्च...

'जब मेरे पिता राजीव गांधी का हत्‍यारा प्रभाकरण मारा गया, तो प्रियंका और मुझे अच्छा नहीं लगा': राहुल गांधी

हैम्‍बर्ग (जर्मनी):  कांग्रेस अध्‍यक्ष  राहुल गांधी  ने बुधवार को कहा कि जब श्रीलंका में मेरे पिता राजीव गांधी का हत्‍यारा लिट्टे (LITTE) प्रमुख वी प्रभाकरण मारा गया तो मुझे और बहन प्रियंका गांधी को अच्‍छा नहीं लगा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि जिस हिंसा में वह शामिल हुआ और जिसका शिकार बना, उसका असर उसके बच्‍चों समेत दूसरों पर पड़ा. मैंने उसके रोते हुए बच्चों में खुद को देखा. यहां के बकिरस समर स्कूल में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा की वजह से उन्‍होंने अपने परिवार के दो सदस्‍यों को खोया. उन्‍होंने कहा कि मेरी दादी (इंदिरा गांधी) और पिता (राजीव गांधी) की हत्‍याएं हुईं. इसलिए मैंने हिंसा की पीड़ा सही है. मैं वास्‍तव में अपने अनुभव से बात करता हूं. इसी आधार पर कहता हूं कि हिंसा के बाद आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका क्षमा है और कोई दूसरा रास्‍ता नहीं है. इसके साथ ही जब आप क्षमा कर देते हैं तो आप समझ पाते हैं कि वास्‍तव में क्‍या हुआ और क्‍यों हुआ. इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि इससे उबरने का तरीका यही है कि आप दूसरों की सुनो और अहिंसा के रास्‍ते पर चलो. लोग इसे कमजोरी समझ सकते हैं. लेकिन वा...

जब राहुल गांधी का पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगाना कांग्रेस सांसदों को भी पसंद नहीं आया

नई दिल्ली :   कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  ने आज कहा कि संसद में जब उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को गले लगाया था तो उनकी ही पार्टी के कुछ सदस्यों को यह पसंद नहीं आया था. जर्मनी के हैम्बर्ग में अपने संबोधन में गांधी ने यह भी कहा कि भारत में नौकरी की बड़ी समस्या है, लेकिन प्रधानमंत्री इसे नहीं देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘समस्या का समाधान करने के लिये आपको उसे स्वीकार करना होगा.’’ राहुल गांधी ने भारत और पिछले 70 वर्षों में उसकी प्रगति के बारे में भी बोला. संसद में पिछले महीने मोदी सरकार पर तीखे हमले करने के बाद प्रधानमंत्री को गले लगाने के वाकये का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब संसद में मैंने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया तो मेरी पार्टी के भीतर कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया.’’ राहुल गांधी ने अपने दिवंगत पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों के बारे में भी बोला. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने श्रीलंका में अपने पिता के हत्यारे को मृत पड़ा देखा तो मुझे अच्छा नहीं लगा. मैंने उसमें उसके रोते हुए बच्चों को देखा.’’ लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) प्रमुख वी प्रभाकरण र...

अनिल अंबानी का राहुल गांधी को एक और पत्र, कहा- राफेल डील में सिर्फ इतना सा रोल है...

नई दिल्ली:  रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी ने फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आज एक और पत्र लिख कर कहा है कि उनके प्रति दुर्भावना रखने वाले कुछ निहित स्वार्थी तत्व और कॉर्पोरेट प्रतिद्वंदी इस सौदे पर कांग्रेस पार्टी को ‘‘गलत, भ्रामक और भटकाने वाली जानकारी दे रहे हैं.’’ अंबानी ने इससे पहले दिसंबर में इस मुद्दे पर गांधी को पहली बार पत्र लिखा था. अनिल अंबानी ने अपने ताजा पत्र में स्पष्ट किया कि उनके ग्रुप का राफेल डील में क्या रोल है. उनके ग्रुप ने नहीं किया विनिर्माण समूह की ओर से आज जारी एक बयान के अनुसार अंबानी ने ताजा पत्र में कहा है कि भारत जो 36 राफेल जेट विमान फ्रांस से खरीद रहा है, उन विमानों के एक रुपये मूल्य के एक भी कलपुर्जे का विनिर्माण उनके समूह द्वारा नहीं किया जाएगा. आपको बता दें, राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं. गांधी का कहना है कि मौजूदा सरकार राफेल विमानों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में तय कीमत से कहीं अधिक मूल्य चुका रही हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार ने इस सौदे में बदलाव सिर्फ ‘‘एक उद्यो...

राहुल गांधी चार दिन के लिए विदेश रवाना, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम

नई दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए. इस यात्रा में उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है. इसके अलावा वो अपनी विदेश यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीयों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिल सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक उनकी यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा है. सभाओं को करेंगे संबोधित वह जर्मनी के हैम्बर्ग और बर्लिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे. उसके बाद वह ब्रिटेन जाएंगे, जहां वह कुछ स्थानीय भारतीय मूल के सांसदों के सहयोग से 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर को 'इंडिया ऐट 70' विषय पर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्रों को संबोधित किया था. उन्होंने इस साल मार्च में सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित किया था और वह मलेशिया भी गए थे. उन्होंने बहरीन में भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है. बाद में वहां के शाह ने उन्हें आमंत्रित किया.

राफेल मुद्दे पर अनिल अंबानी की चिट्ठी पर कांग्रेस की सफाई- सम्मान को नहीं पहुंचाई ठेस

नई दिल्ली :  राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रिलायंस ग्रुप को निशाना बनाए जाने पर रिलायंस समूह के चेयरमेन अनिल अंबानी ने राहुल गांधी को एक और पत्र लिख कर कहा है कि उनके प्रति दुर्भावना रखने वाले कुछ निहित स्वार्थी तत्वों और कार्पोरेट प्रतिद्वंद्वियों ने इस सौदे पर कांग्रेस पार्टी को गलत, भ्रामक और भटकाने वाली जानकारी दे रहे हैं. अंबानी ने इससे पहले दिसंबर में इस मुद्दे पर गांधी को पहली बार पत्र लिखा था. समूह की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अंबानी ने ताजा पत्र में कहा है कि भारत जो 36 राफेल जेट विमान फ्रांस से खरीद रहा है उन विमानों के एक रुपये मूल्य के एक भी कलपुर्जे का विनिर्माण उनके समूह द्वारा नहीं किया जाएगा. बता दें कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं. राहुल गांधी का कहना है कि मौजूदा सरकार राफेल विमानों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में तय कीमत से कहीं अधिक मूल्य चुका रही हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार ने इस सौदे में बदलाव सिर्फ एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए किया है. MediaCard--mediaForward customisable-bo...