Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Shopian encounter

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 6 आतंकी, 1 जवान शहीद

यह एनकाउंटर बटागुंड में हुआ है. सुरक्षा बलों ने मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. श्रीनगर :   जम्‍मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने रविवार को एनकाउंटर में 6 आतंकियों को मार गिराया है . यह एनकाउंटर बटागुंड में हुआ. सुरक्षा बलों ने मारे गए 6 आतंकियों में से 4 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इसमें एक जवान भी शहीद हुआ है. जबकि दो आतंकियों के शवों की तलाश जारी है. साथ ही सुरक्षा बल और पुलिस संयुक्‍त रूप से इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. सुरक्षा बलों को इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई. फोटो ANI बता दें कि जम्‍मू और कश्‍मीर के अनंतनाग में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया था. मारे गए सभी आतंकियों के शव सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिए थे. मारे गए आतंकियों की पहचान आजाद मलिक, उनीस शाफी, शाहिद बशीर, बासित इश्तियाक, आकिब नजर और फिरदौस नजर के रूप में की गई थी. इनमें से आजाद मलिक उर्फ आजाद डाडा पत्रकार शुजात बुखारी की हत्‍या में ...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 4 आतंकी, 1 पैरा कमांडो शहीद, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के नादीगाम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज सुबह से ही मुठभेड़ जारी है. श्रीनगर :   जम्मू-कश्मीर  के  शोपियां  जिले के नादीगाम गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज सुबह से ही मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को ढेर किया है. वहीं, इस मुठभेड़ में 1 पैरा कमांडो के शहीद होने की जानकारी मिल रही है, जबकि 2 जवान घायल बताए जा रहे हैं. दरअसल, सोमवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नादीगाम गांव में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं. आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया. सोमवार को हुआ था ग्रेनेड विस्फोट सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक चौकी पर सोमवार को हुए ग्रेनेड विस्फोट में बीएसएफ के एक सहायक कमांडेंट की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. बीएसएफ के आईजी राम अवतार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान सांबा सेक्टर में एक चौकी पर दुर्घटनावश एक ग्रेनेड में विस्फोट हो गया.’’ आईजी ने बताया कि इस घटना में एक सहायक कमांडेंट...

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी

श्रीनगर : जम्‍मू और कश्‍मीर के शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. यह मुठभेड़ शोपियां के लद्दी इमामसाहब गांव में चल रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को यहां कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था. ANI  ✔ @ANI # JammuAndKashmir : Security forces have launched a cordon & search operation in Shopian's Laddi Imamsahab village after receiving inputs of presence of terrorists in the area. More details awaited. 6:56 AM - Sep 2, 2018 इसी दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने गांव में तलाशी अभियान जारी रखा हुआ है. उनके अनुसार इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. ANI  ✔ @ANI J&K: Encounter underway between security forces and terrorists in Shopian's Laddi. More details awaited 7:48 AM - Sep 2, 2018 बता दें कि इसी सप्‍ताह सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में 2 आतंकियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था. कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे थे. वह...

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में भी आतंकियों के बचाव में सड़क पर उतरे पत्‍थरबाज, जवाबी कार्रवाई में 20 घायल

श्रीनगर :  जम्‍मू-कश्‍मीर में एक बार फिर पत्‍थरबाजों ने आतंकियों को बचाने की कोशिश की है. कश्‍मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक चली सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान ये पत्‍थरबाज सड़क पर उतर आए. इस दौरान उन्‍होंने सुरक्षाबलों पर पत्‍थर फेंके. इससे सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाने में परेशानी का सामना तो जरूर करना पड़ा. लेकिन सुरक्षा बल पीछे नहीं हटे. मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया गया. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 20 पत्‍थरबाज घायल हुए हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Shopian: Stone pelters attempt to disrupt operations of security forces in Killora village where 5 terrorists were gunned down. Forces retaliated, 20 stone pelters injured. # JammuAndKashmir 11:43 AM - Aug 4, 2018 शु‍क्रवार को सुबह से शोपियां के किल्‍लोरा गांव में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में शाम तक फायरिंग रुक गई थी...

जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक 5 आतंकी ढेर

श्रीनगर :  जम्‍मू और कश्‍मीर  के शोपियां में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अब तक सुरक्षाबलों ने इलाके से एक आतंकी का शव हथियार समेत बरामद किया है. मारा गया आतंकी लश्‍कर-ए-तैयबा का उमर मलिक है. उसके शव के पास से एक एके-47 बरामद की गई है. वहीं अब तक मुठभेड़ में पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI # JammuAndKashmir : Fresh firing has been heard at the site of encounter in Shopian's Killora Village. An encounter had started between security forces and terrorists in the area, yesterday. (visuals deferred by unspecified time) 7:18 AM - Aug 4, 2018 ANI  ✔ @ANI # UPDATE : The body, which was recovered from the site of the encounter in Shopian's Killora Village last night, has been identified as a Lashkar-e-Taiba terrorist, Umar Malik. The weapon recovered along with him was an AK-47. # JammuAndKashmir 7...