Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nitesh Tiwary

नितेश तिवारी की इस फिल्म का होगा कुछ ऐसा नाम, आपको आ जायेगी कॉलेज की याद

नई दिल्ली :  नितेश तिवारी की अगली फिल्म की घोषणा कुछ समय पहले हुई थी. इस फिल्म में मुख्य किरदार में सुशांत सिंह राजपूज और श्रद्धा कपूर दिखाई देंगे. वहीं फिल्म में प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे. ये फिल्म एक कॉलेज ड्रामा है. इस फिल्म का टाइटल फाइनली तय हो गया है. इस फिल्म का शीर्षक 'छिछोरे' होगा. इस फिल्म की शूटिंग साल के आखिर तक शुरू कर दी जाएगी. इस फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रड्यूस कर रहे हैं. नितेश तिवारी ने शुरू की फिल्म की तैयारी  नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' सुपरहिट रही थी. अब नितेश तिवारी ने अपनी अगली फिल्म छिछोरे की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के पास इस समय काफी प्रोजेक्ट हैं. छिछोरे के अलावा वो 12 बायोपिक्स पर बन रही एक फिल्म सीरीज़, फॉल्ट इन अवर स्टार्स रीमेक और एक स्पेस फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. वहीं श्रद्धा कपूर राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म स्त्री के प्रमोशन में आजकल व्यस्त हैं. सानिया नेहवाल पर बन रही बायोपिक के लिए भी श्रद्धा कपूर काफी मेहनत कर रही हैं. आज की पीढ़ी पर आधारित होगी फिल्म  फिल्म की कहानी आज की पीढ़ी प...