ब्यूनस आयर्स: विजय माल्या , नीरव मोदी, मेहुल चौकसी भारत का अरबों रुपए डकारकर विदेशों में जाकर बस गए हैं. ऐसी घटनाएं आगे ना हो इसके लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है. मोदी सरकार देश के भीतर कानून में बदलाव करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगोड़ों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है. भारत ने भगोड़े आर्थिक अपराधियों से निपटने के लिये शुक्रवार को जी20 देशों के समक्ष नौ-सूत्रीय एजेंडा पेश किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार, अंतरराष्ट्रीय वित्त और कर प्रणाली पर जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में यह एजेंडा पेश किया. एजेंडे में कहा गया कि आर्थिक अपराधों को रोकने के लिए कानूनी प्रक्रिया में सहयोग, अपराधियों की जल्द वापसी और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को विकसित करने तथा इसे सुव्यवस्थित किए जाने की जरूरत है. भारत ने जी20 देशों से ऐसी प्रणाली विकसित करने में भी सहयोग मांगा, जिससे भगोड़े आर्थिक अपराधियों को किसी अन्य देश में सुरक्षित पनाह ना मिल पाए. भारत, रूस और चीन ने 12 साल बाद की त्रिपक्षीय वार्ता भारत, चीन और रूस के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन सह...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.