Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आरबीआई

देश के 4 सरकारी बैंकों को बड़ी राहत देने के मूड में RBI : सूत्र

कुछ सरकारी बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से जल्द ही राहत मिल सकती है. फाइनेंस मिनिस्ट्री को उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में तीन से चार बैंक आरबीआई की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (PCA) निगरानी सूची से बाहर हो जाएंगे. नई दिल्ली :  कुछ सरकारी बैंकों को  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)  की तरफ से जल्द ही राहत मिल सकती है. फाइनेंस मिनिस्ट्री को उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में तीन से चार बैंक  आरबीआई  की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (PCA) निगरानी सूची से बाहर हो जाएंगे. मंत्रालय का मानना है कि दिशा-निर्देशों में जरूरी बदलाव और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुनाफे में सुधार के बाद ऐसा संभव है. सूत्रों की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है. 11 बैंकों को पीसीए के अंतर्गत रखा है आरबीआई  ने 21 सरकारी बैंकों में से 11 बैंकों पर शिकंजा कसते हुए पीसीए के अंतर्गत रखा है. ये कमजोर बैंकों पर कर्ज और अन्य अंकुश लगाता है. इनमें  इलाहाबाद बैंक,  यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉम...

थोक महंगाई दर पिछले 4 महीने के उच्चतम स्तर, इन वजहों से हुआ इजाफा

थोक महंगाई पिछले महीने यानी सितंबर में 5.13 प्रतिशत तथा पिछले साल अक्टूबर में 3.68 प्रतिशत थी नई दिल्ली:   खाद्य पदार्थों के दाम नरम पड़ने के बाद भी पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें बढ़ने से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में बढ़कर चार माह के उच्च स्तर 5.28 प्रतिशत पर पहुंच गई. थोक मुद्रास्फीति पिछले महीने यानी सितंबर में 5.13 प्रतिशत तथा पिछले साल अक्टूबर में 3.68 प्रतिशत थी. सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में नरमी देखी गई. इनमें सितंबर के 0.21 प्रतिशत की तुलना में अक्टूबर में 1.49 प्रतिशत अपस्फीति देखी गई. इस दौरान सब्जियों के भी भाव गिरे. सब्जियों के भाव आलोच्य माह के दौरान 18.65 प्रतिशत कम हुए. सितंबर में इनमें 3.83 प्रतिशत की गिरावट आई थी. ईंधन एवं विद्युत बास्केट में महंगाई सितंबर के 16.65 प्रतिशत की तुलना में अक्टूबर में 18.44 प्रतिशत रही. पेट्रोल और डीजल के भाव इस दौरान क्रमश: 19.85 प्रतिशत और 23.91 प्रतिशत बढ़े. एलपीजी के दाम भी अक्टूबर में 31.39 प्रतिशत बढ़े. खाद्य पदार्थों में अक्टूबर महीने में आलू के दाम 93.65 प्रतिशत बढ़े. ...

रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की 19 नवंबर की बैठक रह सकती है हंगामेदार

सूत्रों के अनुसार कुछ सदस्य बैठक में पूंजी रूपरेखा ढांचे, एमएसएमई के लिए लिक्क्विडिटी आदि से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं     नई दिल्ली:   सरकार और रिजर्व बैंक के बीच जारी खींचतान  के बीच 19 नवंबर को  केंद्रीय बैंक  के निदेशक मंडल की होने जा रही बैठक के हंगामेदार होने का अनुमान है. सूत्रों के अनुसार कुछ सदस्य बैठक में पूंजी रूपरेखा ढांचे, अधिशेष का प्रबंधन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए तरलता आदि से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं. वित्त मंत्रालय द्वारा रिजर्व बैंक अधिनियम की धारा सात के तहत चर्चा शुरू करने के बाद रिजर्व बैंक और सरकार के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. इस धारा का इस्तेमाल आज तक कभी नहीं किया गया है. इस धारा के तहत सरकार को इस बात का विशेषाधिकार मिलता है कि वह किसी मुद्दे पर रिजर्व बैंक के गवर्नर को निर्देश दे सके. रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने पिछले महीने एक भाषण में केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता के बारे में बातें की थी. उन्होंने कहा था कि रिजर्व बैंक की स्वायत्तता से किसी भी तरह का समझौता अर्थव्यवस्था के लिये विनाशकारी हो सकता है. सूत्रों के अनुसार...

'सरकार और RBI के बीच तनातनी की लगातार निगरानी कर रहा है IMF'

वाशिंगटन : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा कि वह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और सरकार के बीच तनातनी की खबरों के बीच स्थिति की निगरानी कर रहा है. उसने कहा कि किसी भी देश में केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता में दखल नहीं दी जानी चाहिए. ऐसी खबरें हैं कि रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद है. वित्त मंत्री जेटली ने की थी आलोचना वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले दिनों रिजर्व बैंक की आलोचना की थी और 2008 से 2014 के दौरान अंधाधुंध तरीके से ऋण वितरण पर रोक नहीं लगाने का आरोप मढ़ते हुए आरबीआई को मौजूदा एनपीए संकट के लिए जिम्मेदार बताया था. आईएमएफ के निदेशक (संवाद) गैरी राइस ने विवाद के बारे में पूछे जाने पर गुरुवार को कहा कि हम इस बाबत स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता में दखल न हो उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कहा है कि हम जिम्मेदारी और जवाबदेही का समर्थन करते हैं और, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ तरीका यह है कि केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता में किसी प्रकार का दखल नहीं होनी चाहिये और उसकी कार्य प्रणाली में सरकार या उद्योग जगत ...

सितंबर के पहले हफ्ते में लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे बैंक, ये है हकीकत

नई दिल्ली :  सितंबर के पहले हफ्ते में बैंकों की लगातार पांच दिन की छुट्टी रहेगी. इससे बैंक के काम में काफी परेशानी होगी, यहां तक कि फंड ट्रांसफर भी नहीं हो पाएगा. कुछ न्यूज वेबसाइट और समाचार चैनल्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. इस खबर को देखने के बाद काफी यूजर्स परेशान हैं. जबकि हकीकत यह नहीं है. यह एक महज अफवाह है. खबरों में किया जा रहा यह दावा खबर में बताया जा रहा है कि एक सितंबर यानी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. दो सितंबर को रविवार और 3 सितंबर को  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. खबरों में बताया जा रहा है कि 4 और 5 सितंबर को  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. पेंशन से जुड़ी अपनी मांगों को मनवाने के लिए आरबीआई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. ऐसे में बैंक में बंद रहेंगे. कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि इससे बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होगा और कैश की किल्लत होगी. यह है हकीकत सितंबर के शुरुआत में लगातार चार या पांच दिन बैंक बंद रहने की खबर अफवाह है. आपको बता दें कि 1 सितंबर को महीने का पहला शनिवार है. पहले शनिवा...