Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Madhuri Dixit

अटल जी का गुलाब जामुन से ध्‍यान भटकाने के लिए जब माधुरी दीक्षित को तैनात करना पड़ा

नई दिल्‍ली:  अटल बिहारी वाजपेयी खाने के बड़े शौकीन थे और खाने को लेकर उनकी दीवानगी का आलम यह था कि एक बार आधिकारिक भोज के दौरान उन्हें गुलाब जामुन से दूर रखने के लिये उनके सहयोगियों को उनका ध्यान वहां से हटाने के लिये बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित को वहां तैनात करना पड़ा. वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्हें जानने वाले आज एक राजनेता के तौर पर तो उन्हें याद कर ही रहे हैं, खानपान को लेकर उनका शौक भी उनके करीबी सहयोगियों और पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय है, खास तौर पर मिठाइयों और सी-फूड को लेकर जिसमें झींगा उन्हें खास तौर पर पसंद था. वरिष्ठ पत्रकार राशिद किदवई याद करते हैं कि प्रधानमंत्री रहते वाजपेयी ने एक आधिकारिक भोज के दौरान कैसे सख्त परहेज पर रहने के दौरान भी खाने के काउंटर का रुख कर लिया. इसके बाद उनके सहयोगियों ने एक योजना बनाई. उन्होंने प्रधानमंत्री को फौरन वहां मौजूद दीक्षित से मिलवाया और जल्द ही फिल्मों के बेहद शौकीन वाजपेयी खाने की बात भूलकर काफी देर तक उनसे फिल्मों के बारे में बात करते रहे. किदवई याद करते हुए कहते हैं, ‘‘इस बीच, उनके सहयोगियों ने तेजी से उनकी कतार से मिठ...

संपर्क फॉर समर्थन: अमित शाह ने की अकाली नेताओं से मुलाकात, मिल्खा सिंह से भी मिलेंगे

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत करेंगे मुलाकात। चंडीगढ़। संपर्क फॉर समर्थन के तहत गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए। वह यहां बीजेपी की सहयोगी अकाली दल के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। शाह पूर्व हाॅकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सिद्धू और मिल्खा सिंह से भी उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। शाह का गुरूद्धारा में मत्था टेंकने का कार्यक्रम भी है। क्यों अहम है यह मुलाकात? - शिरोमणि अकाली दल एनडीए का पुराना सहयोगी है। हालांकि, इन दिनों भाजपा व अकाली दल के संबंधों में खटास की खबरें आई हैं। - शाह के दौरे से पहले सुखबीर बादल ने कहा है, "एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। युद्ध जैसी स्थिति है।" - हाल में हुए उपचुनाव में अकाली दल को अपने गढ़ शाहकोट में हार मिली थी। 39 साल में यहां अकाली दल की पहली हार थी। क्योंकि 1992 में अकाली दल ने चुनाव का बॉयकॉट कर दिया था। - पहले शाहकोट उपचुनावों में हार और फिर सुखबीर के बयान से भाजपा की चिंता भी बढ़ी है। माना जा रहा है कि शाह की बड़े बादल और सुखबीर बादल से मुलाकात गठबंधन दलों को एकजुट...