नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर सीमा पर साफ दिख रहा है. जिस तरह पाकिस्तान सीमा पर लगातार धोखा देकर उकसावे की कार्रवाई कर रहा है, उससे दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है. ईद पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. उसने इस दिन भी नापाक फायरिंग जारी रखी. यही कारण है कि इस बार अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच इस ईद पर एक दूसरे को दी जाने वाली मिठाई नहीं बांटी गई. सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ ने ये कदम पाकिस्तान की ओर की जा रही कार्रवाई के बाद उठाया. सीमा पर दोनों ओर के सुरक्षाबलों की ओर से ईद और दीपावली जैसे मौके पर मिठाई बांटी जाती है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. हालांकि बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से मिठाई बांटे जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन बीएसएफ ने ऐसा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई. ईद पर कश्मीर अशांत, पाकिस्तान सुबह से कर रहा गोलाबारी तो पत्थरबाज सुरक्षाबलों को बना रहे निशाना, 1 जवान शहीद पिछले दिनों सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने फायरिंग की थी, इसमें बीएसएफ के 4 जवान शहीद हो गए थे. शनिवार को भी पाकिस्तान की नापाक फायरिंग एक जवान...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.