नई दिल्ली: केरल में आई बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे स्थानीय लोगों की फिक्र इन दिनों पूरा देश कर रहा है. हर शख्स अपने सामर्थ्य के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में अब विस्तारा एयरलाइंस भी आगे आई है. विस्तारा एयरलाइंस ने घोषणा की है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जाने वाले लोगों को वह मुफ्त एयर टिकट देगी. केरल में बचाव और राहत का मिशन पूरा होने के बाद वापसी की एयर टिकट भी मुफ्त में दी जाएगी. विस्तारा एयरलाइंस ने वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल जाने के इच्छुक लोगों को एयरलाइंस नि:शुल्क एयर टिकट की स्कीम लेकर आई है. इस स्कीम के तहत डॉक्टर, नर्स, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट, प्रशिक्षित वालेंटियर, मान्यता प्राप्त संस्थान और रिलीफ आर्गनाइजेशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. इस स्कीम के तहत विस्तारा एयरलाइंस राहत और बचाव कार्य से जुड़ने वाले प्रतिनिधियों को दिल्ली और चेन्नई से तिरुवअनंतपुरम की नि:शुल्क एयर टिकट उपलब्ध कराएगी. नि:शुल्क टिकट पाने के लिए एयरलाइंस को भेजनी होगी रिक्वेस्ट विस्तारा एयरला...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.