Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rashtriya Swayamsevak Sanghmumbaithree days meetingdiwali baithak

RSS की बैठक का आज आखिरी दिन, राम मंदिर पर मोहन भागवत और अमित शाह का मंथन

    नई दिल्ली:  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)  कार्यकारिणी की बैठक का शुक्रवार (02 नवंबर) को आखिरी दिन है. बैठक मुंबई के पास भायंदर में केशव श्रुति में शुरू हुई. इस बैठक में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यत्र अमित शाह भी मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक, आरएसएस और बीजेपी के बीच बैठक में राम मंदिर को लेकर चर्चा हुई है. अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर संघ ने कहा है कि सरकार जमीन अधिग्रहण कर मंदिर का निर्माण करे. बताया जा रहा है कि आज अमित शाह पूरे दिन आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. फोटो साभार- ट्विटर @RSSorg बुधवार (31 अक्टूबर) से शुरू हुई आरएसएस की तीन दिवसीय दिवाली बैठकपालघर में शुरू हुई. इस बैठक में आरएसएस से जुडे 54 संघटन शामिल हैं. बैठक में देश भर से संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हैं. इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह सुरेश जोशी उपाख्य भैयाजी, सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी, डॉ. कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबले, वी.भागय्या, डॉ.मनमोहन वैद्य प्रमुख रूप से मौजूद हैं. संघ प्रचारक डॉ. मनमोहन वैद्य ने बैठक के पहले ही दिन कहा था कि अ...