Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ranveer Singh

रैप स्टार हनी सिंह ने बना ली अपनी ऐसी हालत, पहचानना हुआ मुश्किल...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में लंबे समय बाद नजर आए हनी सिंह नई दिल्ली:  कुछ समय पहले तक म्यूजिक की दुनिया के  सुपरस्टार यो यो हनी सिंह को हर टीनएजर  से लेकर पूरा यूथ ब्रिगेड कॉपी करता था. उनका कूल लुक पूरी सोसायटी में स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था. लेकिन अब उन्हीं हनी सिंह को पहचान पाना भी मुश्किल है. शनिवार को लंबे समय बाद हनी सिंह  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन  में नजर आए. उनकी हालत देखकर ही समझ आ रहा है कि हनी सिंह इस समय किस दौर से गुजर रहे हैं. हनी सिंह लंबे समय से लाइम लाइट से गायब थे.  खबरें आईं कि हनी सिंह नशे की लत  का शिकार होने के कारण वर्क फ्रंट से नदारत थे. वहीं कई बार उनके डिप्रेशन की बातें भी सामने आईं. इस बीच उन्होंने एक दो बार कम बैक की कोशिश भी की लेकिन मामला बहुत जमा नहीं. यो यो हनी सिंह, (फोटो साभार: योगेन शाह) वजन पहले से दोगुना  दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरों में हनी सिंह को पहनान पाना भी आसान नहीं है. उनकी यह तस्वीरें उनके डाय हार्ट फैंस के लिए काफी दुख देने वाली हो सकती है हनी सिंह, (फोटो साभार: योगेन शाह) काले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हनी ...

VIDEO: शाहरुख-मलाइका के साथ नाचे रणवीर, दीपिका से कहा 'चल छैंया-छैंया'

इसी रिसेप्‍शन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के साथ 'छैंया छैंया' गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं नई दिल्‍ली:  आखिरकार शनिवार को  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह  ने सिनेमा के सितारों को अपनी शादी के इस जश्‍न में शामिल कर ही लिया. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दीपवीर के इस आखिरी रिसेप्‍शन में बॉलीवुड का लगभग हर सितारा नजर आया.  इस मौके रणवीर ने सितारों के साथ  मिलकर जोरदार डांस किया हैं. इसी रिसेप्‍शन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा के साथ 'छैंया छैंया' गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं. रणवीर को ऐसे ही नहीं कहते एनर्जी बम इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी नई  दुल्हन दीपिका पादुकोण को 'छैंया छैंया' ले जाने के इरादे में हैं. रणवीर का जोरदार डांस देखकर आप भी झूमे बिना नहीं रह पाएंगे. इस वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि रणवीर सिंह को ऐसे ही एनर्जी बम का खिताब नहीं मिला है.  देखें यह वीडियो... बता दें कि शनिवार को हुए मुंबई रिसेप्...

रणवीर-दीपिका ही नहीं, इन स्टार्स ने भी अपने को-स्टार्स को बनाया है हमसफर

बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग के दौरान मिले थे इनके दिल, आज हैं बेस्ट कपल्स नई दिल्ली:  इस दौरान सुपरस्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों ने धूम मचाई हुई है. फिल्म 'रामलीला गोलियों की रासलीला' की शूटिंग सेट्स से शुरु हुई ये दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी में. लेकिन यह पहली बार नहीं है कि रील लाइफ से रियल लाइफ जोड़ी बन जाना बॉलीवुड में बहुत पुरानी प्रथा है. आइए जानते हैं बॉलीवुड की स्टार जोड़ियों के बारे में जिन्हें अपने को-स्टास से इश्क हुआ और यह रिश्ता शादी के बंधन तक जा पहुंचा. तीन फिल्मों में बढ़ा प्यार  इस मामले में सबसे पहले नाम आता है लंबे समय तक चर्चा में रही जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का . साल 2006 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने तीन फिल्मों में एक साथ अभिनय किया. 'उमराव जान', 'गुरु' और 'धूम 2' के सेट पर बिताए गए समय ने दोनों को एक दूसरे के लिए जानने का मौका दिया. दोनों ने प्यार महसूस किया. 2007 में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और दोनों ने जल्द ही इस प्यार को शादी में बदल लिया. 'टशन' ने बना दी सैफीना की ...

रणवीर से शादी के बाद दीपिका के हाथ लगी यह 'उपलब्धि', प्रियंका चोपड़ा भी पीछे

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं. यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है. मुंबई :  बॉलीवुड अभिनेता  अमिताभ बच्चन  और अभिनेत्री  दीपिका पादुकोण  बॉलीवुड और खेल के क्षेत्र में देश में सबसे प्रभावशाली हस्तियां हैं . यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के सूचकांक 2018 में यह बात कही गई है. यह सूचकांक अंतरराष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित है. इसमें बॉलीवुड और खेल जगत की करीब 60 हस्तियों को लेकर लोगों की धारणाओं को जानने का प्रयास किया गया और उन्हें शामिल किया गया है. 1,948 प्रतिभागियों ने सर्वे में हिस्सा लिया भारत में 1,948 प्रतिभागियों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया. अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरुकता, समानता आदि को भी परखा गया है. इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/ वाहन, फैशन, परिधान और उससे जुड़ी वस्तुएं, खाद्य, पेय पदार्थ और यात्रा तथा वित्तीय सेवाएं शामिल हैं. यू...

देखना चाहते हैं दीपिका और रणवीर की शादी का First Photo? बस कुछ देर का है इंतजार

इटली में हो रही इस ग्रैंड वेडिंग के लिए लेक कोमो के किनारे बने इस विला को दोनों दिन अलग-अलग थीम के साथ सजाया गया. नई दिल्‍ली:  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह,  जिन्‍हें प्‍यार से उनके फैंस  दीपवीर (DeepVeer)  कहते हैं, आज एक बार फिर शादी करने वाले हैं. एक दिन पहले कोंकणी अंदाज में शादी करने वाली यह सुपरस्‍टार जोड़ी आज (15 नवंबर) इटली में ही सिंधी अंदाज में शादी करने जा रही है. लेकिन अगर आपके मन में सवाल है कि आखिर कब इस जोड़ी की शादी की पहली झलक आपको देखने को मिलेगी, तो आपका इंतजार आज खत्‍म होने जा रह है. जी हां, खबर है कि यह जोड़ी आज ही अपनी शादी की खूबसूरत तस्‍वीर दुनिया के साथ साझा करेगी. खुद शेयर करेंगे खास तस्‍वीर दरअसल दीपिका और रणवीर चाहते हैं कि उनकी शादी की पहली तस्‍वीर वह खुद दुनिया के साथ साझा करें. यही वजह है कि इस शादी में शरीक हुए मेहमानों को भी खास हिदायत दी गई है कि वह किसी भी रस्‍म की कोई तस्‍वीर सोशल मीडिया पर साझा न करें. बुधवार को कोंकणी शादी के बाद आज दिन में यह जोड़ी सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेगी और आज की शादी के बाद यह दोनों अपनी तस्‍वीर खुद सोशल मीडिया पर साझा ...

करण जौहर की TAKHT में करीना कपूर और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी जाह्नवी

नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म तख्त की घोषणा कर दी है. आखिरी बार फिल्म ए दिल है मुश्किल को डायरेक्ट करने वाले करण जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. करण जौहर ने अपनी इस फिल्म की स्टार कास्ट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है. आपको बता दें कि, करण जौहर की फिल्म तख्त में रणवीर सिंह,  करीना कपूर खान , आलिया भट्ट,  जाह्नवी कपूर , अनिल कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे. करण जौहर की इस फिल्म की कहानी मुगलों पर आधारित होगी लेकिन यह कहानी मुख्य रूप से तख्त को लेकर दो भाइयों के बीच की जंग पर आधारित होगी. करण जौहर द्वारा इस फिल्म का ऐलान गुरुवार सुबह ट्विटर पर किया गया. करण ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इतिहास से जुड़ी यह एक अविश्वसनीय कहानी है. राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक महाकाव्य लड़ाई... एक कहानी परिवार की, महत्वाकांक्षा की, लालच की, विश्वासघात की, प्रेम की और उत्तराधिकार की... तख्त युद्ध और प्यार के बारे में है'. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe=...

सुशांत सिंह के बाद रणवीर सिंह खेलेंगे क्रिकेट, फिल्म '83' की रिलीज Date आई सामने

मुंबई/नई दिल्ली :   क्रिकेटर एमएस धोनी  की बॉयोपिक फिल्म 'एम एस धोनी : द अंटोल्ड स्टोर' सुपरहिट रही है. अब इसके बाद डायरेक्टर कबीर खान 1983 के क्रिकेट विश्व कप पर आधारित फिल्म '83' लेकर आ रहे हैं, रणवीर सिंह क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. इस फिल्‍म की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह फिल्‍म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी. फिल्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने गुरुवार को ट्वीट किया, "भारत के 15 वीरों ने जब विश्व क्रिकेट पर राज किया था, उस ऐतिहासिक शौर्यगाथा की याद आएगी. फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी." 'रिलायंस एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. फिल्म में  रणवीर सिंह स्टार  क्रिकेटर कपिल देव का किरदार कर रहे हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter '83 @83thefilm Relive the historic glory when 15 minions from India ruled over the mammoths of world cricket. Film releases on April 10, 2020. # Relive83 @ Ra...