Skip to main content

करण जौहर की TAKHT में करीना कपूर और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी जाह्नवी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म तख्त की घोषणा कर दी है. आखिरी बार फिल्म ए दिल है मुश्किल को डायरेक्ट करने वाले करण जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. करण जौहर ने अपनी इस फिल्म की स्टार कास्ट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है.

आपको बता दें कि, करण जौहर की फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे. करण जौहर की इस फिल्म की कहानी मुगलों पर आधारित होगी लेकिन यह कहानी मुख्य रूप से तख्त को लेकर दो भाइयों के बीच की जंग पर आधारित होगी.

करण जौहर द्वारा इस फिल्म का ऐलान गुरुवार सुबह ट्विटर पर किया गया. करण ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इतिहास से जुड़ी यह एक अविश्वसनीय कहानी है. राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक महाकाव्य लड़ाई... एक कहानी परिवार की, महत्वाकांक्षा की, लालच की, विश्वासघात की, प्रेम की और उत्तराधिकार की... तख्त युद्ध और प्यार के बारे में है'.






Karan Johar @karanjohar







An incredible story embedded in history...
An epic battle for the majestic Mughal throne...
A story of a family, of ambition, of greed, of betrayal, of love & of succession...
TAKHT is about WAR for LOVE....@dharmamovies @apoorvamehta18













वहीं एक और ट्वीट करते हुए करण ने फिल्म की स्टार कास्ट को इंटरड्यूस किया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह और विक्की कौशल भाइयों की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं करीना कपूर खान फिल्म में रणवीर सिंह की बहन की भूमिका में दिखाई देंगी और आलिया भट्ट फिल्म में रणवीर की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी शाहजहां और मुमताज के बच्चों के इर्द गिर्द घूमते हुए नजर आएगी. बता दें, फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाएगा.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...