Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मध्‍य प्रदेश चुनाव

सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे को नहीं मिला कांग्रेस से टिकट, SP से चुनाव लड़ने का फैसला

    नई दिल्ली:  मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं तो वहीं कांग्रेस ने 1 सीट (जतारा विधानसभा सीट) लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ने बाद 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. टिकट वितरण के बाद एक बार फिर कांग्रेस में नाराजगी का दौर शुरू हो चुका है. कई नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter सत्यव्रत के बेटे लड़ रहे हैं सपा के टिकट पर चुनाव इस बार आलम यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सत्यव्रत चतुर्वेदीके बेटे नितिन चतुर्वेदी ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. छतरपुर कांग्रेस में उठी बगावत की चिंगारी यहीं नहीं रुकी बल्कि नितिन ने राजनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन भी दाखिल कर दिया है. जिसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए सत्यव्रत चतुर्...

कौन हैं अरुण यादव? जो चुनावी मैदान में सीएम शिवराज सिंह को देंगे चुनौती

नई दिल्ली:  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है. इसी वजह से बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के बचे हुए प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन आज करेंगे. नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे. इसी बीच कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में सीएम शिवराज सिंह को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव उतर रहे हैं. अरुण को कांग्रेस ने बुधनी से प्रत्याशी बनाया है. गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. आज दाखिल करेंगे नामांकन आपको बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव आज सीहोर की बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ नामांकन दाखिल करेंगे. अरुण यादव के शिवराज के खिलाफ उतरने से इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है. नामांकन से पहले भोपाल में अरुण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है. इस दौरान बीजेपी सरकार और सीएम पर सीधा निशाना साधते हुए अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन सीएम के क्षेत्र में होता है. महिला अत्याचार के मामले में प्र...

MP: राहुल की कर्ज माफी की घोषणा के बाद PM मोदी के दौरे से बीजेपी ने साधे कई निशाने

इंदौर:  नवंबर में  मध्‍य प्रदेश  में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की पृष्‍ठभूमि में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 जून को मध्य प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही सत्तारूढ़ बीजेपी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है. इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 8,714 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इसके साथ ही पार्टी ने एक ही तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है. बीजेपी का दांव सियासत के जानकारों के मुताबिक, बीजेपी ने चुनावी साल में प्रधानमंत्री के दौरे को भुनाने की कोशिश के तहत खाका इस तरह तैयार किया था कि राजगढ़ में पीएम मोदी के हाथों 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के बूते किसानों को खुश किया जा सके. वहीं इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के जरिये राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 4713.75 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की मोदी द्वारा ई-शुरूआत के आधार पर गरीब और मध्यम वर्ग के मतदाताओं को लुभाया जा सके. उल्‍लेखनीय है कि बीजेपी इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में लगातार चौथी बार सरकार बनाने की चुनौती का सामना कर रही है, जबकि...