Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mirchpur

मिर्चपुर दलित कांड में दिल्‍ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई

नई दिल्‍ली :  दिल्‍ली हाईकोर्ट  ने साल 2010 में हरियाणा में हुए मिर्चपुर में दलितों पर हुए हमले और दो दर्जन से ज़्यादा दलितों के घर को जलाने के आरोप में 3 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है. इसके अलावा हाइकोर्ट ने 30 अन्‍य को एससी/एसटी एक्ट, लूटपाट, दंगा फैलाने के आरोप में 6 महीने से लेकर 3 साल तक की सज़ा सुनाई है. इससे पहले दिल्ली की निचली अदालत ने 3 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है. दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2010 के मिर्चपुर मामले के दोषियों द्वारा उनकी सजा के खिलाफ की गयी अपील खारिज कर दी. उच्च न्यायालय ने कहा कि स्वतंत्रता के 71 साल बाद भी अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में कमी के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. ANI  ✔ @ANI 2010 Mirchpur (Haryana) case: Delhi High Court says, "Jaat community deliberately attacked the people of Valmiki community." Court also convicted people of Jaat community who were earlier acquitted by the trial court. Delhi High Court dismisses appeals of the accused. 10:55 AM - Aug 24, 2018 हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी मे...