Skip to main content

Posts

Showing posts with the label China Xinhua News agency

चीन की एजेंसी शिन्हुआ ने वाजपेयी की जगह लगा दी फर्नांडीज की तस्वीर, लोगों ने दिया ऐसे जवाब

नई दिल्ली :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एम्स में गुरुवार की शाम 93 साल की उम्र में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया. इसके बाद ही उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभी जगह से तांता लग गया. देश और विदेश से उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाने लगी. इसी क्रम में चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने बड़ी गलती कर दी. शिन्हुआ ने ट्रवीट करते हुए लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का 93 साल की उम्र में निधन. लेकिन इसी दौरान उससे तस्वीर लगाने में बड़ी गलती हो गई. एजेंसी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जगह देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज की तस्वीर लगा दी. इसके बाद लोगों ने शिन्हुआ को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने शिन्हुआ को जवाब देने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह जैकी जैन की फोटो लगाकर पोस्ट कर दी. हालांकि थोड़ी देर बाद जब एजेंसी को अहसास हुआ तो उसने ट्वीट डिलीट कर दिया.