Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Amit Shah

राजस्थान चुनावः अमित शाह ने रच दिया है चक्रव्यूह! क्या पूरा हो सकेगा कांग्रेस का सपना?

जयपुरः  राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत के सपने देखने लगी है. कांग्रेस को ऐसा लगने लगा है कि वह राजस्थान में बीजेपी से आगे हैं. हालांकि कुछ राजनीतिज्ञों को भी लग रहा है कि बीजेपी राजस्थान में पिछड़ रही है. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष ने राजस्थान को जीतने के लिए चक्रव्यूह की रचना कर दी है. जिसे भेदने के लिए कांग्रेस को रणनीति तैयार करनी होगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान में जीत दर्ज करने के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं. उन्होंने अपने सबसे बड़े हथियार को आजमाने की तैयारी कर ली है. जानकारों की मानें तो बीजेपी ने पीएम मोदी की करीब एक दर्जन रैली पूरे राजस्थान में करने की तैयारी कर ली है. बीजेपी को इस बात का भरोसा है कि पीएम मोदी की रैली के बाद सारी चीजें बदल जाएंगी. पीएम मोदी की रैली के बाद विरोधी दलों की लहर भी शांत हो जाएगी. वहीं, राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे की विकास यात्रा पिछले कई महीनों से चलाई जा रही है. अब पीएम मोदी की रैली के साथ इसे और गति मिल जाएगी. आपकों बता दें कि बीजेपी ने पीएम मोदी की रैलियों की तारीख तय कर दी है. हालांकि यह पांच दिनों की रैलियों की तारीख तय हुई है....

पीएम मोदी और अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में वाजपेयी को दी अंतिम श्रद्धांजलि

नई दिल्ली:  राजधानी स्थित 6ए कृष्ण मेनन मार्ग में सरकारी आवास से दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को 6, दीनदयाल उपाध्यय मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय लाया गया. यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई गणमान्य ने अपनी अंतिम श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी. भाजपा मुख्यालय पर सुबह से ही इन दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम बड़े नेता मौजूद थे. तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे 93 साल के अटल बिहारी वाजपेयी को किडनी में संक्रमण की समस्या के चलते करीब दो महीने पहले एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एम्स के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने गुरुवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली थी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा. दोपहर 1:30 बजे भाजपा दफ्तर से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वाजपेयी की मौत की खबर से न सिर्फ देशभर से बल्कि प...

हमसे 4 साल पर सवाल पूछने से पहले, राहुल अपनी चार पीढ़ियों का हिसाब दें : अमित शाह

कांकरोली (राजस्थान):   बीजेपी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह  ने राजस्थान में चुनावी शंखनाद करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और गरीबी, पिछड़ेपन, किसानों की दुर्दशा व बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दों का जिक्र करते हुए जानना चाहा कि उनकी चार पीढ़ियों ने विकास के लिए क्या किया. अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस हमसे चार साल का हिसाब मांग रही है जबकि जनता उनसे चार पीढ़ियों का हिसाब चाहती है.’ शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने विकास के लिए, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. अमित शाह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' को रवाना करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित किया. उल्लेखनीय है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 40 दिन की इस यात्रा के दौरान बीजेपी व मुख्यमंत्री राजे से हर दिन एक सवाल पूछने की घोषणा की है. इसका जिक्र करते हुए शाह ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ आरोप लगाए और कहा कि वे किसी पार्टी या नेता को नहीं बल्कि प्रदेश की जनता को जवाब देने आए हैं. प्रदेश की पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि का...

अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को किया फोन, जवाब मिला-टेंशन मत लीजिए...

नई दिल्ली:  लोकसभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमा अपनी-अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुट गए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कोशिश में जुटे हैं कि एनडीए के सारे घटक दल मोदी सरकार के पक्ष में वोटिंग करे. ऐसे में सबकी नजरें शिवसेना पर टिकी हैं. दरअसल, शिवसेना केंद्र और राज्य में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है, लेकिन आए दिन दोनों सरकारों पर हमले करती रहती है. दोनों दलों के बीच टकराव के आलम इस हद तक हैं कि हाल ही में हुए उपचुनाव में दोनों दलों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतारे थे. हालांकि उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी. शिवसेना ने जारी किय व्हिप सूत्रों का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव के ऊहापोह के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को गुरुवार को फोन किया. शाह ने उद्धव से कहा कि वे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार का साथ दें. इसपर उद्धव ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है और अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मोदी सरकार का ही साथ देगी. Med...

50 फीसदी वोट हासिल कर लें तो पूरा विपक्ष मिलकर भी नहीं हरा सकता : अमित शाह

देहरादून/हरिद्वार :   बीजेपी  अध्यक्ष  अमित शाह  ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने और 50 साल तक सरकार चलाने के लक्ष्य को लेकर काम करने का आह्वान किया . पार्टी के विस्तार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम 'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आए बीजेपी अध्यक्ष शाह ने यहां सोशल मीडिया वॉलिन्टियर सम्मेलन में पूरे प्रदेश से जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने के साथ ही समुचित रणनीति अपनानी होगी . विपक्षी दलों पर केवल सत्ता के लिए राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, 'आज देश 2019 के लोकसभा चुनावों के मोड़ पर है. देश में विचारधाराओं का जो दंगल चल रहा है उसमें हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की भावना से जुड़ी है . हम फिर से देश का प्राचीन गौरव लौटाना चाहते हैं . यह काम कठिन और कठोर है लेकिन हमने इसे जानबूझकर चुना है.' 'आज बीजेपी एक तरफ और बाकी विरोधी दल दूसरी तरफ' शाह ने कहा कि एक समय में देश में कांग्रेस बनाम अन्य द...

संपर्क फॉर समर्थन: अमित शाह ने की अकाली नेताओं से मुलाकात, मिल्खा सिंह से भी मिलेंगे

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत करेंगे मुलाकात। चंडीगढ़। संपर्क फॉर समर्थन के तहत गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए। वह यहां बीजेपी की सहयोगी अकाली दल के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। शाह पूर्व हाॅकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सिद्धू और मिल्खा सिंह से भी उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। शाह का गुरूद्धारा में मत्था टेंकने का कार्यक्रम भी है। क्यों अहम है यह मुलाकात? - शिरोमणि अकाली दल एनडीए का पुराना सहयोगी है। हालांकि, इन दिनों भाजपा व अकाली दल के संबंधों में खटास की खबरें आई हैं। - शाह के दौरे से पहले सुखबीर बादल ने कहा है, "एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। युद्ध जैसी स्थिति है।" - हाल में हुए उपचुनाव में अकाली दल को अपने गढ़ शाहकोट में हार मिली थी। 39 साल में यहां अकाली दल की पहली हार थी। क्योंकि 1992 में अकाली दल ने चुनाव का बॉयकॉट कर दिया था। - पहले शाहकोट उपचुनावों में हार और फिर सुखबीर के बयान से भाजपा की चिंता भी बढ़ी है। माना जा रहा है कि शाह की बड़े बादल और सुखबीर बादल से मुलाकात गठबंधन दलों को एकजुट...

शिवसेना की नाराजगी पर बोले अमित शाह, उद्धव ठाकरे से बात करूंगा, हल निकलेगा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ज़ी तास 24 को दिए एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में कहा वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलकर पार्टी की नाराजगी दूर करेंगे. मुंबई:   बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ज़ी तास 24 को दिए एक्सक्लूसिव साक्षात्कार में कहा वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलकर पार्टी की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे. शाह ने कहा कि वह 2019 का ही नहीं, 2024 का चुनाव भी शिवसेना के साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं. शाह ने कहा कि शिवसेना हमारा मित्र पक्ष है. उन्होंने कहा कि उद्धव की नाराजगी बड़ा मुद्दा नहीं, जितना आपको लगता है. यह पूछे जाने पर कि क्या विचारों की अभिव्यक्ति में कोई कटौती हो रही है? इस पर शाह ने कहा, "देश में अभिव्यक्ति की आजादी बरकरार है. अभिव्यक्ति की आजादी देशविरोधी नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाने वाले हमें अभिव्यक्ति की आजादी पर सीख न दें." संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें लोगों को आपत्ति क्या है? जवाहर लाल नेहरू भी संघ के कार्यक्रम में गए थे, लाल बहादुर शास्त्री ने ...

'इशरत जहां केस में मोदी-शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी CBI' - कोर्ट में डीजी वंजारा का दावा

वहीं, नरेंद्र मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री हैं और गृह राज्यमंत्री रहते अदालत के आदेश पर अपने ही राज्य से चार साल के लिए बाहर निकाले गए अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. अहमदाबाद  :  गुजरात के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डी.जी. वंजारा  ने मंगलवार (5 जून) को एक विशेष अदालत में कहा कि  इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ के मामले  में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तत्कालीन मुख्यमंत्री  नरेंद्र मोदी  और राज्य के तत्कालीन  गृह राज्यमंत्री अमित शाह  को गिरफ्तार करना चाहती थी. सीबीआई अदालत में दाखिल एक रिहाई याचिका में वंजारा के वकील वी.डी. गज्जर ने न्यायाधीश जे.के. पांड्या के समक्ष दावा किया कि सीबीआई मोदी और शाह को गिरफ्तार करना चाहती थी, लेकिन इसे किस्मत कह लीजिए या वक्त का खेल ऐसा संभव नहीं हो पाया. वहीं, नरेंद्र मोदी अब भारत के प्रधानमंत्री हैं और गृह राज्यमंत्री रहते अदालत के आदेश पर अपने ही राज्य से चार साल के लिए बाहर निकाले गए अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इस मामले में जमानत पा चुके वंजारा ने इससे पहले इसी अदालत में बयान दिया था कि नरेंद्र ...