Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सपना चौधरी

Bigg Boss 12: सपना चौधरी ने घर में बिखेरा जलवा, डांस पर मोहित हुआ यह कंटेस्टेंट

नई दिल्ली.  'बिग बॉस 12' के घर में वैसे तो कई मेहमान आते रहते हैं लेकिन कुछ मेहमान ऐसे आते हैं जो पूरे घर का माहौल ही बदल कर रख देते हैं. एक ऐसी ही पॉजिटिव एनर्जी के साथ घर में दाखिल हुईं 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट सपना चौधरी. भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी के बाद अब बॉलीवुड पर भी कमाल करने जा रही हैं. इस हरियाणवी गर्ल का डांसिंग स्टाइल कुछ इस तरह से जुदा है कि डांस देखकर किसी का भी मुंह खुला रह जाए, तो हमारे इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दीवाली के मौके पर पहले पिछले सीजन की  विनर शिल्पा शिंदे और मास्टर माइंड विकास गुप्ता  ने घर के सदस्यों के बीच पहुंचकर और टास्क में हिस्सा लेकर सबको सरप्राइज दिया तो वहीं अब सपना चौधरी ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री लेकर सबको चौंका दिया. इस मौके पर सपना ने बेहद खूबसूरत डांस भी घर वालों के सामने पेश किया. जिसे देखकर रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर की आंखें फटी और मुंह खुला रह गया. सपना ने डांस से जीता सबका दिल, फोटो साभार: ट्विटर @ColorsTV सपना चौधरी ने अपने सबसे  मशहूर गाने 'तेरी आंख्या को यो काजल...' गाने पर डां...

VIRAL VIDEO: सपना चौधरी को पहली बार देखें नागिन डांस करते हुए

नई दिल्ली:  हरियाणा के गांव से निकलकर अपने डांस से दुनियाभर में लोगों को दीवाना बना चुकीं सपना चौधरी का एक और नया वीडिया वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना पहले अपने हिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर शानदार डांस करती दिख रही हैं, तभी अचानक नागिन धुन बजती है और वह नागिन डांस के स्टेप करती दिख रही हैं. यूं कहें कि सपना चौधरी पहली बार नागिन डांस करती दिख रही हैं. बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में छायी हुई हैं. इस बीच वह कुछ वीडियो एलबमों में भी दिखीं हैं. लेकिन सपना चौधरी का वेस्‍टर्न डांस अंदाज शायद इससे पहले कभी किसी ने नहीं देखा. यहां तक की बिग बॉस घर में भी सपना चौधीर अपने देसी हरियाणवी स्‍टाइल का डांस ही करती दिखीं. लेकिन हाल ही में एक शादी समारोह में सपना चौधरी ने बोलीवुड अंदाज में डांस किया. सपना चौधरी यहां 'हम्‍मा हम्‍मा' से लेकर 'काला चश्‍मा' तक पर थिरकती नजर आ रही हैं. आप भी देखें वेस्‍टर्न अंदाज में नाचती सपना चौधरी को. बता दें कि सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि हाल ही में अपना लुक भी सपना ने काफी बदला है. सपना ने रे...

रिलीज हुआ सपना चौधरी का भोजपुरी गाना 'मेरे सामने आके', इंटरनेट पर छा गया VIDEO

नई दिल्ली:  आरएसवीपी प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘बैरी कंगना-2’ में रवि किशन तंत्र शक्ति से लोहा लेते नजर आएंगे. फिल्‍म की कहानी तंत्र विद्या और पुरानी मान्‍यताओं पर आधारित है, जिसमें अशोक अत्री ने मॉर्डन टच दिया है. भारत में तंत्र और तांत्रिक शक्तियों की पुरानी परंपरा रही है और इसी में कुछ शक्ति नकारात्‍मक होती हैं, जिससे रवि किशन लड़ते नजर आ रहे हैं. अब इस फिल्म का एक नया गाना 'मेरे सामने आके' रिलीज कर दिया गया है, जिसमें हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी डांस करते हुए नजर आ रही हैं. एक दिन पहले रिलीज किए गए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें, ‘बैरी कंगना- 2’ में रवि किशन काफी फ्रेश और स्‍टाइलिस नजर आने वाले हैं. वहीं, फिल्‍म की अभिनेत्री शुभी शर्मा की भूमिका पर सस्‍पेंस बरकरार है. इसके अलावा रवि किशन ‘बैरी कंगना- 2’ में काजल राघवनी के साथ इश्‍क फरमाते नजर आएंगे. रवि किशन पहले ही इस फिल्‍म को अभूतपूर्व बता चुके हैं. इससे पहले जब फिल्म का पहला पार्ट आया था, तब उसने बॉक्‍स ऑफिस पर काफी हंगामा मचाया था, मगर अब बारी ‘बैरी कंगना...

सपना चौधरी की कांग्रेस से नजदीकी पर तिलमिलाए BJP सांसद, दिया विवादित बयान

नई दिल्ली:  मशहूर हरियाणवी लोक कलाकार  सपना चौधरी  कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. यह बात बीजेपी को नागवार गुजरी है. सपना चौधरी की कांग्रेस से नजदीकी पर बीजेपी सांसद विवादित टिप्पणी की है. हरियाणा के करनाल से बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है.' मालूम हो कि 22 जून को  सपना चौधरी  कांग्रेस मुख्यालय पहुंची और कहा कि वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित हैं तथा आने वाले समय में पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं. कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद सपना ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं. मैं उनसे मिलने आई थी लेकिन उनसे नहीं मिल पाई. आने वाले समय में मैं उनसे जरूर मिलूंगी.’ View image on Twitter ANI  ✔ @ANI Congress mein thumke lagane wale jo hain woh hi thumke lagayenge, yeh unko dekhna hai ki thumke lagane hain ya chunaav jeetna hai: Ashwini Kumar Chopra, BJP MP from Ka...