Skip to main content

VIRAL VIDEO: सपना चौधरी को पहली बार देखें नागिन डांस करते हुए

नई दिल्ली: हरियाणा के गांव से निकलकर अपने डांस से दुनियाभर में लोगों को दीवाना बना चुकीं सपना चौधरी का एक और नया वीडिया वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना पहले अपने हिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर शानदार डांस करती दिख रही हैं, तभी अचानक नागिन धुन बजती है और वह नागिन डांस के स्टेप करती दिख रही हैं. यूं कहें कि सपना चौधरी पहली बार नागिन डांस करती दिख रही हैं.

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में छायी हुई हैं. इस बीच वह कुछ वीडियो एलबमों में भी दिखीं हैं. लेकिन सपना चौधरी का वेस्‍टर्न डांस अंदाज शायद इससे पहले कभी किसी ने नहीं देखा. यहां तक की बिग बॉस घर में भी सपना चौधीर अपने देसी हरियाणवी स्‍टाइल का डांस ही करती दिखीं. लेकिन हाल ही में एक शादी समारोह में सपना चौधरी ने बोलीवुड अंदाज में डांस किया. सपना चौधरी यहां 'हम्‍मा हम्‍मा' से लेकर 'काला चश्‍मा' तक पर थिरकती नजर आ रही हैं. आप भी देखें वेस्‍टर्न अंदाज में नाचती सपना चौधरी को.



बता दें कि सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि हाल ही में अपना लुक भी सपना ने काफी बदला है. सपना ने रेट्रो लुक में एक नया फोटोशूट कराया है, जिसके फोटो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए हैं.



बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आईं दो कंटस्‍टंट की घर के भीतर भले ही आपस में न पटी हो, लेकिन घर से बाहर निकल कर यह दोनों 'बेस्‍ट फ्रेंड' बनीं नजर आ रही हैं. हम बात कर रहे हैं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और मॉडल अर्शी खान की. घर से बाहर निकलकर यह दोनों काफी साथ नजर आ रही हैं. शुक्रवार को अर्शी और सपना, राखी सावंत के साथ बनारस की एक शादी में परफॉर्म करने पहुंचीं. इस शादी में सपना चौधरी ने अपने प्रसिद्ध गाने 'तेरी आंख्‍या का यो काजल..' पर डांस किया तो वहीं अर्शी खान 'रश्‍के कमर' पर थिरकी नजर आईं.



अर्शी ने जब 'रश्‍के कमर' पर डांस किया तो इस बीच उन्‍होंने सपना चौधरी को भी ईशारा कर बुला लिया. स्‍टेज पर सपना और अर्शी ने मिलकर इस गाने पर डांस किया. इस डांस का वीडियो खुद अर्शी खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. जानकारी के अनुसार बनारस के आशापुर इलाके में शुक्रवार को सपा नेता डॉ बहादुर सिंह यादव के बेटे की शादी गाजीपुर के रामनगीना यादव की बेटी से हुई है. इसी शादी में अर्शी खान, राखी सावंत और सपना चौधरी ने परफॉर्म किया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...