Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Petrol Diesel price

थोक महंगाई दर पिछले 4 महीने के उच्चतम स्तर, इन वजहों से हुआ इजाफा

थोक महंगाई पिछले महीने यानी सितंबर में 5.13 प्रतिशत तथा पिछले साल अक्टूबर में 3.68 प्रतिशत थी नई दिल्ली:   खाद्य पदार्थों के दाम नरम पड़ने के बाद भी पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें बढ़ने से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में बढ़कर चार माह के उच्च स्तर 5.28 प्रतिशत पर पहुंच गई. थोक मुद्रास्फीति पिछले महीने यानी सितंबर में 5.13 प्रतिशत तथा पिछले साल अक्टूबर में 3.68 प्रतिशत थी. सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में नरमी देखी गई. इनमें सितंबर के 0.21 प्रतिशत की तुलना में अक्टूबर में 1.49 प्रतिशत अपस्फीति देखी गई. इस दौरान सब्जियों के भी भाव गिरे. सब्जियों के भाव आलोच्य माह के दौरान 18.65 प्रतिशत कम हुए. सितंबर में इनमें 3.83 प्रतिशत की गिरावट आई थी. ईंधन एवं विद्युत बास्केट में महंगाई सितंबर के 16.65 प्रतिशत की तुलना में अक्टूबर में 18.44 प्रतिशत रही. पेट्रोल और डीजल के भाव इस दौरान क्रमश: 19.85 प्रतिशत और 23.91 प्रतिशत बढ़े. एलपीजी के दाम भी अक्टूबर में 31.39 प्रतिशत बढ़े. खाद्य पदार्थों में अक्टूबर महीने में आलू के दाम 93.65 प्रतिशत बढ़े. ...

बड़ी राहत! अगले 15 दिन तक सस्ता मिल सकता है पेट्रोल-डीजल, ये है बड़ी वजह

  नई दिल्ली:  कच्चा तेल के प्रमुख उत्पादक देशों की अबु धाबी में प्रस्तावित बैठक से पहले शुक्रवार को कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के नीचे आ गया. यह अप्रैल 2018 के बाद पहली बार 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे आया है. लंदन में सुबह के सौदों में ब्रेंट क्रूड (उत्तरी सागर) जनवरी डिलीवरी 96 सेंट गिरकर 69.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. अमेरिका में तेल भंडार बढ़ने से कच्चा तेल में यह गिरावट आई है. इस सप्ताहांत पर ओपेक और गैर-ओपेक प्रमुख कच्चा तेल उत्पादक देश कीमतों में गिरावट के मद्देनजर उत्पादन में संभावित कटौती को लेकर अबु धाबी में बैठक करने वाले हैं. अक्टूबर के बाद आई 20% गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 3 अक्टूबर 2018 को ब्रेंट क्रूड 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर था, जो 9 नवंबर 2018 को घटकर 69.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. WTI क्रूड भी करीब 20 फीसदी घटकर 65.60 डॉलर प्रमि बैरल पर आ गया. सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमत एक पखवाड़े पहले अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चल रहे क्रूड की कीमत और मुद्रा में उतार-चढ़ाव के हिसाब से तय करती हैं. इस हिसाब से अभी भारत में अगले लगभग एक पख...

चिदंबरम ने पेट्रोल की कीमतों पर सरकार को घेरा, GST के दायरे में लाने की मांग

नई दिल्ली :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि टैक्स ज्यादा होने के कारण ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं. चिदंबरम ने मंगलवार को इस बारे में ट्वीटर पर एक के बाद कई बयान जारी किए. उन्होंने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल को तुरंत माल एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाया जाना चाहिए. कीमत ज्यादा टैक्स होने के कारण बढ़ी उन्होंने कहा, ‘पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में वृद्धि को टाला नहीं जा सकता, ऐसा नहीं है. इनकी कीमतें ज्यादा टैक्स होने के कारण बढ़ी हैं. यदि टैक्स कम कर दिए जाएं तो कीमतें काफी कम हो जाएंगी.’ चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार इसके लिए राज्यों को दोष दे रही है पर उसका तर्क भ्रामक है. डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘भाजपा 19 राज्यों में सत्ता में होने का दम ठोंकती है. P. Chidambaram  ✔ @PChidambaram_IN Replying to @PChidambaram_IN Congress demands that petrol and diesel be brought under GST immediately. P. Chidambaram  ✔ @PChidambar...