Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आइकिया

'सारे जहां से अच्‍छा हिन्‍दुस्‍तान हमारा...' की गूंज के बीच खुला IKEA का पहला स्‍टोर, जानिए 5 अहम बातें

हैदराबाद :  फर्नीचर बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी आइकिया ने गुरुवार (9 अगस्‍त) को भारत में अपना शोरूम खोला. इस दौरान इंडियन आर्मी के गोरखा राइफल्‍स के बैंड ने 'सारे जहां से अच्‍छा...' गीत बजाया. इस दौरान स्‍टोर के बाहर लाइन लगाए करीब 200 लोग खड़े थे. देश के एकल-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में निवेश की मंजूरी मिलने के 5 साल बाद कंपनी ने अपनी यात्रा शुरू की. कंपनी ने अपने स्टोर में 950 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और 1,500 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है. कंपनी की आगामी वर्षों में 15,000 कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना है. इस कंपनी के हैं 49 देशों में हैं स्‍टोर टाइम्‍स ऑफ इंडिया की  रिपोर्ट  के मुताबिक कंपनी के 49 देशों में स्‍टोर हैं. आइकिया समूह के सीईओ जेस्पर ब्रॉडिन ने कहा कि भारत में पहले स्टोर का उद्घाटन कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता लंबी अवधि तक है क्योंकि यह हमारे लिये महत्वपूर्ण बाजार है. कंपनी की 2025 तक 25 ऐसे ही स्टोर खोलने की योजना है. 2013 में आइकिया को एकल-ब्रांड खुदरा कारोबार में 10,500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिये...