Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rising Kashmir

पत्रकार लोकतंत्र का डाकिया है, उसे मारकर तुम खुद मरोगे

कश्मीरियों को अपने आंदोलन को लोकतांत्रिक और अहिंसक रखकर सभ्य समाज की सहानुभूति हासिल करनी है, तो उन्हें ऐसी हत्याएं रोकने के लिए जो बन पड़े, वह करना चाहिए. नई दिल्ली:  ‘कश्मीर में हमने स्वाभिमान के साथ पत्रकारिता की है और हम जमीनी हकीकत को प्रमुखता से छापना जारी रखेंगे.’ अपनी हत्या से एक दिन पहले 13 जून को  कश्मीर के प्रमुख अंग्रेजी अखबार 'राइजिंग कश्मीर' के प्रधान संपादक शुजात बुखारी ने यह ट्वीट किया था. वे भारत के एक प्रमुख थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन पर पत्रकार से ज्यादा अर्द्ध इस्लामिक होने का आरोप लगाया गया था. जाहिर है बुखारी को इस बात का कतई अंदाजा नहीं रहा होगा कि अभी उन पर इस्लामपरस्त होने का इल्जाम लग रहा है और कुछ घंटे बाद उन्हें भारत परस्त होने के लिए गोलियों से छलनी कर दिया जाएगा. बुखारी वरिष्ठ पत्रकार थे, महबूबा मुफ्ती की सरकार में एक कैबिनेट मंत्री के भाई थे और 2006 में आतंकवादियों के हाथ से मारे जाने से इसलिए बच गए थे, क्योंकि तब उन्हें अगवा करने वाले आतंकवादियों की बंदूक खराब हो गई थी. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. उ...