Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Independence Day

पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-वाघा सीमा पर BSF को मिठाइयां बांटी

इस साल 26 जनवरी को भारतीय सेना ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों से मिठाइयों और अभिवादन का आदान-प्रदान करने से मना कर दिया था. अटारी:  पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस  के अवसर पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने आज अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को मिठाई भेंट की. अधिकारियों ने बताया कि दोनों तरफ के सुरक्षाकर्मियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले मिले. बीएसएफ 15 अगस्त को अपने पाकिस्तानी समकक्षों को मिठाइयां देगी. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के कारण बीएसएफ ने इस साल 26 जनवरी को अपने पाकिस्तानी समकक्षों से मिठाइयों और अभिवादन का आदान-प्रदान करने से मना कर दिया था. हर साल वाघा बॉर्डर पर दोनों देशों की सेना की तरफ से मिठाइयां बांटी जाती है. हालांकि, वाघा बॉर्डर पर इस  साल गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान के साथ मिठाई की अदला-बदली नहीं की गई. बीएसएफ डीजी के के शर्मा ने कहा था कि इस बार ऐसा माहौल नहीं था कि पाकिस्तानी रेंजर्स से मिठाई अदला-बदली की जाए.

पाकिस्तान : आजादी के जश्न में घुला भंग, आतिशबाजी के दौरान 3 लोगों की मौत

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान में मंगलवार को आजादी का जश्न मनाने के दौरान हवाई फायरिंग और आतिशबाजी प्रदर्शनी की विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 45 से ज्यादा घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कराची के नाजीमाबाद इलाके में एक पटाखों की चपेट में आकर के बाद 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई और हवाई फायरिंग में एक अन्य शख्स की मौत हो गई. वहीं, रावलपिंडी में भी हवाई फायरिंग में एक शख्स मारा गया. पाकिस्तान में हवाई फायरिंग और आतिशबाजी प्रदर्शनी के साथ आजादी का जश्न मनाना सामान्य बात रहा है. बता दें कि पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. पाकिस्तान के स्थानीय अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अगस्त के  दिन की शुरुआत आजादी की मुबारकबाद और सार्वजनिक इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई. बाघा बॉर्डर पर बांटी गई मिठाइयां राजधानी में 31 बंदूकों की सलामी के साथ आजादी का यह जश्न शुरू हुआ. इसके बाद सभी चार प्रांतीय राजधानियों में भी 21 बंदूकों की सलामी दी गई. पाकिस्तानी रेंजर्स के अधिकारियों ने वाघा सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षाबल के साथ मिठाइ...

स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत ने बढ़ाई बांग्लादेश, म्यांमार सीमा की चौकसी

अगरतला/आइजोल:  स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत ने बांग्लादेश और म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारतीय प्राधिकरणों को दोनों देशों की सीमा पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर देने को कहा गया है. बांग्लादेश से लगती भारत की सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)के जवान निगरानी कर रहे हैं, जबकि म्यांमार से लगी देशी की सीमा पर असम रायफल्स को तैनात किया गया है. त्रिपुरा के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) के.वी. श्रीजेश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "किसी प्रकार की घुसपैठ और गुप्त सीमापार आवाजाही को रोकने के लिए हमने बीएसएफ को भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकसी कड़ी कर देने को कहा है." त्रिपुरा के सभी प्रवेश और निर्गम मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और वाहनों और लोगों के आवागमन की गहन निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. श्रीजेश ने कहा, "हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, शॉपिंग मॉल्स, बाजार और भीड़-भाड़ वाली जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  संवेदनशील और महत्वपूर्ण जगहों की गहन निगरानी की जा रही है."

PM मोदी 15 अगस्‍त पर लालकिले से इस बड़ी योजना का कर सकते हैं ऐलान

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए 32 करोड़ से अधिक जनधन खाताधारकों के लिए विभिन्न लाभों की घोषणा कर सकते हैं. इसमें जनधन पार्ट 2 का ऐलान भी संभव है. इसका मकसद सरकार के वित्तीय समावेश अभियान को मजबूती प्रदान करना है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खाताधारकों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा दोगुनी कर 10,000 रुपये किया जा सकता है. यह सरकार के उन लोगों को कोष उपलब्ध कराने का प्रयास है, जो इससे वंचित हैं. आकर्षक सूक्ष्‍म बीमा योजना की भी घोषणा संभव इसके अलावा सरकार आकर्षक सूक्ष्म बीमा योजना की घोषणा कर सकती है. रूपे कार्डधारकों के लिए मुफ्त दुर्घटना बीमा एक लाख रुपये से बढ़ाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक पीएमजेडीवाई का दूसरा चरण 15 अगस्त को समाप्त हो गया और आगे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसमें यथाचित सुधार की जरूरत है. प्रधानमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधन इस प्रकार की घोषणा के लिए बेहतर मंच है. 4 साल में 32.25 करोड़ जनधन खाते खुले वित्तीय समाव...

स्वतंत्रता दिवसः समारोह में आदिवासी कारीगारों का बनाया सामान होगा आकर्षण का केंद्र

नई दिल्लीः  आदिवासी कारीगरों द्वारा बनाया गया और पेंट किया हुआ बांस का पंखा इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मौजूद अतिविशिष्ट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा क्योंकि समारोह में शिरकत करने वाले सांसदों, मंत्रियों और अन्य गणमान्य अतिथियों को दिये जायेंगे. रक्षा मंत्रालय ने बांस के बनाए गए ऐसे हजारों पंखे खरीदे हैं. आदिवासी उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के सरकार के मकसद से ऐसा कदम उठाया गया है. केंद्रीय अदिवासी मामलों के मंत्रालय के अधीन आने वाले आदिवासी सहकारिता विपणन विकास परिसंघ (टीआरआईएफईडी) ने बांस के ये पंखों की खेप रक्षा मंत्रालय को अपूर्ति करायी है. रक्षा मंत्रालय ही स्वतंत्रता दिवस समारोहका आयोजन करता है. स्वतंत्रता दिवस : दिल्ली मेट्रो और IGI में 600 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात एक पंखे की कीमत 150 रूपये है  बांस के बने इन पंखों की पेशकश समारोह में मौजूद मंत्रियों, सांसदो और अन्य अतिविशिष्ट लोगों को किये जायेंगे. टीआरआईएफईडी के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने बताया, "पश्चिम बंगाल के महली आदवासी समुदाय के कलाकारों ने बांस के इन पंखों को बनाया है. इन पंखों पर दोनो तरफ आदिवासी ...