नई दिल्ली : सितंबर के पहले हफ्ते में बैंकों की लगातार पांच दिन की छुट्टी रहेगी. इससे बैंक के काम में काफी परेशानी होगी, यहां तक कि फंड ट्रांसफर भी नहीं हो पाएगा. कुछ न्यूज वेबसाइट और समाचार चैनल्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. इस खबर को देखने के बाद काफी यूजर्स परेशान हैं. जबकि हकीकत यह नहीं है. यह एक महज अफवाह है. खबरों में किया जा रहा यह दावा खबर में बताया जा रहा है कि एक सितंबर यानी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. दो सितंबर को रविवार और 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. खबरों में बताया जा रहा है कि 4 और 5 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. पेंशन से जुड़ी अपनी मांगों को मनवाने के लिए आरबीआई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. ऐसे में बैंक में बंद रहेंगे. कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि इससे बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होगा और कैश की किल्लत होगी. यह है हकीकत सितंबर के शुरुआत में लगातार चार या पांच दिन बैंक बंद रहने की खबर अफवाह है. आपको बता दें कि 1 सितंबर को महीने का पहला शनिवार है. पहले शनिवा...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.