Shah Rukh Khan Birthday: 25 साल से फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिर्फ 5 फिल्में करने पहुंचे थे मुंबई
शाहरुख खान उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं जो एक या दो नहीं बल्कि 25 सालों से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. यूं तो फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग खान की जिंदगी खुली किताब है. उनके फैंस उनकी फर्श से अर्श तक की इस यात्रा में उनके साथ रहे हैं. शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं और सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ऐसे कुछ ही एक्टर्स हैं जो इस उम्र में भी एक रोमांटिक हीरो के तौर पर देखे जाते हैं और फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम करते हैं. खुद शाहरुख खान ने टेड टॉक्स इंडिया में कहा था कि 'मैं उन किस्मत वाले लोगों में शामिल हूं जिसने अर्श से फर्श का सफर तय किया है और आज मैं एक बूढ़ा होता हीरो हूं... जिसे खुद नहीं पता कि उसे उसके फैंस इतना प्यार क्यों करते हैं.' अब शाहरुख खान के फैन उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं इसका जवाब तो वो ही दे पाएंगे लेकिन हम इतना कह सकते हैं कि शाहरुख को पलकों बिठाने वाले इन फैंस की दीवानगी के गवाह हम जरूर हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको शाहरुख की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बा...