देश में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले नीरव मोदी के बारे में ये दावा भारतीय और ब्रिटिश अधिकारियों से बातचीत के बाद किया गया है. नई दिल्ली : दो अरब डॉलर से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में है और अब वह ब्रिटेन से राजनीतिक शरण मांग रहा है. करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले नीरव मोदी के बारे में ये दावा भारतीय और ब्रिटिश अधिकारियों से बातचीत के बाद एक रिपोर्ट में किया गया है. भारतीय प्रवर्तन निदेशालय नीरव मोदी और उसके अंकल मेहुल चौकसी के खिलाफ जांच में लगा हुआ है. हालांकि ये दोनों अपने खिलाफ लगे आरोपों को नकारते रहे हैं. करीब 13000 करोड़ का ये मामला इस साल के शुरुआत में तब सामने आया था, जब पीएनबी ने इसकी शिकायत की थी. तब से सेंट्रल एजेंसियां मामले की जांच और इन दोनों की खोज में लगी हुई हैं. इस मामले में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का कहना है कि उन दोनों ने केस दर्ज होने से पहले ही देश छोड़ दिया था. तभी से कहा जा रहा है कि वह दोनों लंदन में हैं. हालांकि नीरव मोदी को हांगकांग में भी देखा गया. इधर, ब्रिटेन के गृह विभाग का कहना है कि कि वे किसी भी व्यक...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.