Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Diwali 2018firecrackersFirecrackers burstMeerut

मेरठ: दिवाली के हुड़दंग में अधेड़ के पेट पर फोड़ा बम, ICU में हालत गंभीर

मेरठ:   मेरठ  में पटाखों से हाहाकार मचा हुआ है. पटाखा फोड़ने से बुरी तरह जख्मी होने का दूसरा मामला सामने आया है. यहां, एक अधेड़ शख्स पर दबंगों ने जानलेवा हमला करते हुए उसके पेट पर गन्धक पोटाश छोड़ दिया जिससे धमाका हुआ और शख्स की आंते बाहर आ गई. इस घटना के  बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि आनन-फानन में लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. आईसीयू में घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है. गुरुवार को खबर आई थी कि सरधना थाना क्षेत्र में एक तीन साल की मासूम के मुंह में पटाखा फोड़ दिया गया, जिसकी वजह से उसके मुंह के परखच्चे उड़ गए. हालांकि, इसघटना को पुलिस ने संदिग्ध बताया है. आरोपी घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है. थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आरोपी हरपाल के छिपने के स्थानों पर दबिश डाली जा रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मेरठ में 3 साल की मासूम के मुंह में फोड़ा बम, बच्ची की हालत गंभीर हालांकि, थाना प्रभारी ने प्रारंभिक छानबीन के आधार पर इस बात से इनक...