Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Grand Alliance

सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में खींचतान शुरू, RJD बोली- हैसियत के हिसाब से सभी को मिलेगा

सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में मचे घमासान पर मजे लूटनेवाले महागठबंधन के घटक दल अब खुद भंवर में उलझने लगे हैं. सभी को 2019 लोकसभा चुनाव में मिलने वाली सीटों की संख्या का डर सताने लगी है. पटना :   राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)  के बाद सीट शेयरिंग को लेकर  महागठबंधन में खींचतान शुरु हो गई है. सीट शेयरिंग को लेकर हर बार बैकफुट पर रहनेवाली  कांग्रेस  ने  राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)  से साफ शब्दों में कह दिया है कि पिछले बार का की स्थिति इसबार नहीं दोहराया जाएगा. वहीं, आरजेडी नेता हैसियत और परिस्थिती के मुताबिक सीट शेयरिंग के जरिये मामला सुलझा लेने की बात कह रहे हैं. सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में मचे घमासान पर मजे लूटनेवाले महागठबंधन के घटक दल अब खुद भंवर में उलझने लगे हैं. सभी को 2019 लोकसभा चुनाव में मिलने वाली सीटों की संख्या का डर सताने लगी है. इस मामले में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इस बार स्थिति अलग होगी. दरअसल सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच हरबार खींचतान होती रही है. कांग्रेस को हरबार बैकफुट पर रहना पड़ा है. तालमेल नहीं होने की वजह से ही 2009 लोकसभा चुनाव में दोन...