Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुंबई

महाराष्ट्र में मालगाड़ी के डिब्बों में लगी आग, 10 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली:  महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में बृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दहानु रोड और वनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच हुई. उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. आग पर देर रात करीब दो बजे तक काबू पा लिया गया था. जली हुई मालगाड़ी (फोटो साभार: एएनआई) अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रैक के ऊपर लगे बिजली के तार पिघल गए थे. इस कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों को रोकना पड़ा. उन्होंने बताया कि जले हुए डिब्बों को पटरी से हटाने और खराब हुए तार को बदलने का काम चल रहा है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

मुंबई : बांद्रा की स्‍लम बस्‍ती में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

मुंबई :  मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित स्‍लम बस्‍ती में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई है. यह स्‍लम बस्‍ती लालमती इलाके में लगी है. आग की सूचना पाकर दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं. दमकलकर्मी इस आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे है. बताया जा रहा है कि आग ने कई झुग्‍गी-झोपडि़यों और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है. हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. साथ ही अभी तक इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है. दमकल विभाग के मुताबिक यह आग स्‍तर 3 की है. मतलब यह भीषण आग है. मौके पर मौजूद दमकलकर्मियों और प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है. इस बस्‍ती के दूसरी ओर बांद्रा फायर स्‍टेशन भी स्थित है.

मुंबई क्रिस्टल टावर असुरक्षित घोषित, बिल्डिंग कमेटी के खिलाफ दर्ज होगा क्रिमिनल केस

नई दिल्ली:  साउथ मुंबई के परेल इलाके में बुधवार (22 अगस्त) की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. परेल इलाक़े में हिंदमाता सिनेमा के पास 15 मंजिला इमारत क्रिस्टल टावर में भीषण आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि, करीब 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI ✔ @ANI # UPDATE Total 20 victims were brought to KEM Hospital, of which 4 were brought dead;1 senior citizen female & 3 male. 2 bodies have been identified. 16 patients stable; 10 male & 6 female: Dr. Avinash N Supe, KEM Hospital Dean, on victims of fire accident in Crystal Tower # Mumbai 12:18 PM - Aug 22, 2018 दमकल अधिकारी के मुताबिक, आग की घटना इमारत की 12वीं मंजिल पर हुई. सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ि...

मुंबई: परेल के क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली/मुंबई:  साउथ मुंबई के परेल इलाके स्थित क्रिस्टल टावर में बुधवार सुबह (22 अगस्त) को आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. 10 से 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. क्रिस्टल टावर में कई लोगों के फंसे होने की आंशका है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> जानकारी के मुताबिक,  जिस टावर में आग लगी है, वो 15 मंजिला इमारत है. अभी फायर ब्रिगेड फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही है. ये सेकेंड लेवर की आग बताई जा रही है, जो खतरनाक मानी जाती है. आपको बता दें, हिंदमाता सिनेमा के पास ही क्रिस्टल टावर स्थित है. बताया जा रहा है कि 12वीं फ्लोर से आग ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ रही है. 10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है. क्रेन के जरिए लोगों को को बचाने का काम किया जा रहा है.