Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kanpur

यूपी : 60 करोड़ बचाने के लिए बना डाले 400 करोड़ रुपये के फर्जी बिल, लेकिन यहां पकड़ी गई चालाकी

नई दिल्ली/लखनऊ:   कानपुर  में  जीएसटी  की इंटेलिजेंस विंग ने फर्जी फर्म बनाकर 400 करोड़ रुपए के फर्जी बिल के जरिए 60 करोड़ रुपए की हेराफेरी करने वाले दो व्यापारियों को अपनी गिरफ्त में लिया है. इन कारोबारियों ने 60 करोड़ की जीएसटी की हेराफेरी की थी. एक अधिकारी की जानकारी के मुताबिक, कानपुर के व्यापारी मनोज कुमार जैन और चंद्र प्रकाश तायल फर्जी फर्म के ​जरिए जीएसटी की हेराफेरी कर रहे थे. इस मामले में गुरुवार (5 जुलाई) को लखनऊ को गोमती नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और लखनऊ की स्पेशल सीजेएम की अदालत में आरोपियों को पेश किया गया. जहां से दोनों ही आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. अभी इस गिरोह के कई अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि मनोज कुमार जैन ने लगभग 300 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग कर सरकार को लगभग 44 करोड़ रुपये का चूना लगाया. वहीं, चंद्र प्रकाश तायल ने लगभग 100 करोड़ की फर्जी बिलिंग करते हुए 16 करोड़ की हेराफेरी की है. जीएसटी लागू होने के एक साल बाद पकड़ी गई यह सबसे बड़ी टैक्स चोरी कही जा रही है. आरोपी मनोज कुमार जैन और चंद्र प्रकाश तयाल ...