Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने CTCR की पहली बैठक की, आतंकियों से निपटने को बनी रणनीति

नई दिल्‍ली :  गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आतंकवाद से निपटने के लिए रणनीति बनाने के मकसद से सीटीसीआर यानी काउंटर टेरेरिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन की अहम बैठक की. राजनाथ ने गृह मंत्रालय में इस विंग के बनने के बाद पहली बैठक ली. इसमें गृह सचिव, आईबी चीफ, सीटीसीआर विंग ज्वाइंट सेक्रेटरी समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे. जम्मू कश्मीर के साथ ही देशभर में हो रही ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन की घटनाओं पर इस बैठक में अहम चर्चा हुई. सूत्रो के मुताबिक पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में मौजूद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के साइबर एक्सपर्ट टेलीग्राम चैनल अंसार-ए-जैश के जरिए घाटी के युवाओं को रेडिकलाइज करने के लिए ऑडियो और वीडियो संदेश भेज रहे हैं. हाल ही में पांच सौ ऐसे संदेश खुफिया एजेंसियों ने पकड़ा है. सीमापार से हो रही ऐसी कोशिशों को रोकने पर अहम रणनीति बनाई जाएगी. साथ ही कश्मीर में इनक्रिप्टेड टेलीग्राम ग्रुप पर का प्रभाव रोकने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक आईएसआईएस विल्लियाह कश्मीर नाम से इनक्रिप्टेड टेलीग्राम चैनल चला रही है. इसके जरिए युवाओं को आईएसआईएस में शामिल करने के लिए उ...

पाकिस्तान की गोलीबारी पर भारत उठाएगा बड़ा कदम, राजनाथ सिंह आज ले सकते हैं फैसला

नई दिल्ली:   पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है. गृहमंत्री  राजनाथ सिंह  इस मुद्दे पर गुरुवार को बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि दिल्ली में गृह मंत्रालय में होने वाली इस हाई लेवल मीटिंग में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद भी शामिल होंगे. सीमा सुरक्षा और  जम्मू-कश्मीर  के हालातों के साथ ही इस बैठक में राज्य में सैन्य अभियान नहीं चलाने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इस बैठक में ये तय किया जाएगा कि इस अभियान को वापस शुरू किया जाए या नहीं. संघर्षविराम को लेकर भी होगा फैसला हिंदुस्तान टाइम्स  में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रमजान के पवित्र महीने में जम्मू-कश्मीर में सैन्य अभियान नहीं चलाने के फैसले को आगे बढ़ाया जाना चाहिए या नहीं इसे लेकर कई आला अधिकारियों के विचारों में मतभेद हैं. कुछ अधिकारियों का मानना है कि संघर्षविराम से घाटी में बदलाव महसूस किया गया है, वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारी इसे आगे बढ़ाए जाने को लेकर सेहमत नहीं हैं. उनका मानना है कि सैन्य अभियान नहीं होने से सुरक्षा स्थिति को बनाए रखने में मुश्किल होगी. 28 जून से शुरू होन...