Skip to main content

Posts

Showing posts with the label असम / तिनसुकिया में उग्रवादियों का हमला

असम / तिनसुकिया में उग्रवादियों का हमला, गोली मारकर 5 लोगों की हत्या

गुवाहाटी.  असम के तिनसुकिया जिले के बिशनोईमुख गांव में उग्रवादी हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है। हमले के पीछे यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का हाथ बताया जा रहा है। घटना से पहले उग्रवादियों ने 6 युवकों को अगवा कर लिया था। इसके बाद उग्रवादी इन युवाओं को ले गए और गोली मार दी। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्फा के ये उग्रवादी परेश बरुआ ग्रुप के बताए जा रहे हैं, जिसे उल्फा आई के नाम से भी जाना जाता है। उग्रवादियों ने युवाओं पर उस वक्त फायरिंग की, जब वे ढोला सादिया पुल के करीब थे। मारे गए सभी लोग बंगाली समुदाय के थे। मृतकों के नाम श्यामलाल बिस्वास, अनंता बिस्वास, अविनाश बिस्वास और सुबोध दास बताए गए हैं। असम पुलिस के एडीजीपी मुकेश अग्रवाल के मुताबिक, हमले के पीछे उल्फा (आई) के उग्रवादियों का हाथ है। कड़ी कार्रवाई होगी  असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हमले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे निर्दोष लोगों की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा, "इस कायरत...