Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Donald Trumpजिम अकोस्टाJim Acostaपत्रकार

कौन है वह साहसी पत्रकार, जिसने प्रेस कांफ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया आइना?

    नई दिल्ली:  पत्रकारिता की पहली ही क्लास में बताया जाता है कि पत्रकार बनने के लिए निर्भीक और निष्पक्ष होना सबसे पहली जरूरत है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि पत्रकार को सत्ता पर आसीन लोगों से सवाल पूछने होते हैं. इस सबक को अमेरिकी पत्रकार ने सार्थक कर दिखाया है. सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा ने निर्भीक होकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछे हैं. इसके एवज में भरी प्रेस कांफ्रेंस में उन्हें ट्रंप के गुस्से का सामना करना पड़ा. ऐसे में दुनियाभर में चर्चा हो रही है कि भला वह कौन हिम्मती पत्रकार है जिसने दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स से पंगा लेने की हिम्मत दिखाई है. पिछले दो दिनों में अमेरिकी पत्रकार जिम अकोस्टा और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बकझक से जुड़ी कई खबरें मीडिया में आई हैं. ऐसे में हम जिम अकोस्टा के जीवन से जुड़ी कुछ बातें आपको बता रहे हैं. पहले भी हो चुकी है ट्रंप और अकोस्टा की भिड़ंत जिम अकोस्टा पहले भी सवाल पूछने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप से भीड़ चुके हैं. 11 जनवरी 2017 को अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान वह एक पत्रकार से उलझ ग...