Skip to main content

Posts

Showing posts with the label RLSP

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा - 'हमारी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली है JDU'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के सामने सभी बातें रखूंगा और बैठक में जो भी बातें सामने आएगी उसके बाद कोई फैसला लूंगा. पटना:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में जारी घमासान के बीच  उपेंद्र कुशवाहा  आज पार्टी की कार्यकारिणी बैठक करेंगे. पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के लिए उपेंद्र कुशवाहा पटना पहुंच चुके हैं और यहां उन्होंने मीडिया से बात की और  जनता दल युनाइटेड  पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेडीयू हमारी पार्टी को बर्बाद करने पर तुली हुई है. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पार्टी पदाधिकारियों के सामने सभी बातें रखूंगा और बैठक में जो भी बातें सामने आएगी उसके बाद कोई फैसला लूंगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी अमित शाह से कोई मुलाकात नहीं हुई है और साथ ही राहुल गांधी से मुलाकातों की खबरों को उन्होंने गलत बताया. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें  आ रही थी कि एनडीए में उपेंद्र कुशवाहा को बाहर रखकर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राष्ट...

बिहार : NDA ने 'बागी' उपेंद्र कुशवाहा को दिया 'बड़ा झटका', एक भी सीट नहीं दी जाएगी- सूत्र

नई दिल्‍ली/पटना (शैलेंद्र कुमार)  :  आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. सूत्रों की मानें तो एनडीए में  उपेंद्र कुशवाहा  को हटाकर यानि रालोसपा को गठबंधन से बाहर रख यह सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए ने माना है कि अब कुशवाहा अब साथ नहीं रहेंगे. इस फॉर्मूले के तहत नीतीश कुमार के नेतृत्‍व वाली जनता दल (यूनाइटेड) और भाजपा 17-17 सीटों पर लड़ेंगे, जबकि छह सीटें रामविलास पासवान के नेतृत्‍व वाली लोजपा को दी जाएंगी. सूत्रों के मुताबिक इस आधार पर फॉर्मूला तय कर लिया गया है और अब बस इसके ऐलान का इंतजार है. दरअसल, बिहार में एनडीए गठबंधन में रालोसपा की तरफ से साफ तौर पर बिखराव दिख रहा है, क्‍योंकि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. उन्‍होंने इसी सोमवार को विपक्षी नेता शरद यादव से मुलाकात भी की, जिसके बाद राजग के घटक जदयू ने भाजपा से कहा था कि वह केंद्र और राज्य की गठबंधन सरकारों के खिलाफ कुशवाहा के अभियान का ‘‘संज्ञान ले.’’ कुशवाहा की शरद यादव से इस मुलाकात के बाद...

NDA में आर-पार के मूड में उपेंद्र कुशवाहा, 'हमें 3 से ज्‍यादा सीटें चाहिए, कितने पर मानूंगा तय नहीं'

    पटनाः   आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि हमें लोकसभा चुनाव में तीन सीट से अधिक मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने तय नहीं किया है कि हम कितने सीट पर मानेंगे लेकिन हमें तीन से अधिक सीट चाहिए. हमारी ताकत पिछले चुनाव से ज्यादा हुई है इसलिए इसका आकलन कर हमारी पार्टी को सीट देनी चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है की हमारा गठबंधन बीजेपी से और लोजपासे है और हमेशा रहेगा, लेकिन जेडीयूसे हमारा अभी तक किसी तरह का गठबंधन नहीं हुआ है. जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने मेरे लिए जो शब्द उपयोग किया है उससे मैं आहत हुआ हूं. इसलिए हमने मांग की है कि वह अपने शब्द वापस लें. वहीं, उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी इसके लिए पहल करनी चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा ने सीटों के बंटवारे पर पूछे गए सवालों पर कहा कि हम खुलकर सीटों को लेकर अपनी बात कह चुके हैं. एक बार फिर मैं कहता हूं कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जो हमारी ताकत थी उसके अनुसार अभी हमारी ताकत ज्यादा हो गई है. इसलिए इसका आकलन कर हमारी पार्टी को सीट मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि तीन सीट हमें पिछले चुनाव म...

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- 'JDU से हमारा कोई गठबंधन नहीं, BJP को करना पड़ेगा फैसला'

    पटनाः  आरएलएसपी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि शायद जेडीयू के साथ हमारा किसी तरह का गठबंधन नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि एनडीए में बीजेपी और एलजेपी से हमारी गठबंधन थी, और आगे भी रहेगी. लेकिन जेडीयू से हमारी किसी तरह की गठबंधन नहीं हो पाई है. अब इसके लिए बीजेपी को फैसला करना पड़ेगा और उनके पहल के बाद ही कोई गठबंधन होगा. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम गठबंधन धर्म को निभा रहे हैं. हमारी पार्टी का गठबंधन एनडीए के साथ हुई थी. जिसमें तीन पार्टियां थी, इसलिए हमारी बीजेपी और एलजेपी से गठबंधन और आगे भी रहेगी. लेकिन जेडीयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से मेरे लिए अपशब्द कह रहे हैं. और मुझे जिस शब्द से संबोधित किया गया है, उससे साफ है कि हमारा उनके साथ कोई गठबंधन नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का बीजेपी से पुराना संबंध है. हम उनके साथ काफी समय से बने हुए हैं. हमारी पार्टी जेडीयू पार्टी की तरह नहीं है कि कभी एनडीए में तो कभी महागठबंधन में आते जाते रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार से हमने कहा है कि अपनें स्टेटमेंट को वह वापस लेंना चाहिए...

बिहार : सीट शेयरिंग पर नहीं हुई है कोई चर्चा, NDA में मेरी स्थिति 'हाथी' जैसी- उपेंद्र कुशवाहा

पटना :  आगामी  लोकसभा चुनाव  को लेकर सीट शेयरिंग के मामले पर  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी)  के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी कोई चर्चा नहीं हुई है. साथ उन्होंने खुद को एनडीए का हाथी बताया. महागठबंधन में जाने को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम पीएम मोदी को खीर खिलाने वाले हैं. उन्होंने 2019 में दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना है. 'खीर पॉलिटिक्स' के लेकर चर्चा में हैं कुशवाहा हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को गोपालक कहा था. उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जो गाय पाले हैं उसका भी दूध खीर में डाला जाएगा. ज्ञात हो कि उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों 'खीर पॉलिटिक्स' के लेकर चर्चा में हैं. RLSP का अगला कार्यक्रम पैगाम-ए-खीर पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आरएलएसपी की ओर से आयोजित दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समेलन की कल (शनिवार से) शुरूआत होगी. उन्होंने कहा कि समाज के इस वर्ग के प्रतिनिधित्व को आगे बढ़ाना चाहते हैं. साथी उन्होंने कहा कि आरएलएसपी का अगला कार्यक्रम पैगाम-ए-खीर का है, ज...