Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Reliance Jio

Reliance Jio ने शुरू की नई सर्विस, केवल ऐसे यूजर्स को होगा फायदा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए फिर एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इस बार जियो ने भारत और जापान के बीच VoLTE आधारित इनबाउंड इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा शुरू की है. नई दिल्ली :  रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने अपने यूजर्स के लिए फिर एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इस बार जियो ने भारत और जापान के बीच VoLTE आधारित इनबाउंड इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा शुरू की है. इस सुविधा को शुरू करने के साथ ही Jio भारत का पहला ऐसा 4G ऑपरेटर बन गया है जिसने भारत में VoLTE आधारित अंतरराष्‍ट्रीय रोमिंग सुविधा उपलब्‍ध कराई है. हाई स्‍पीड डाटा का लाभ उठा सकेंगे विदेशी पर्यटक इस सुविधा के शुरू होने के बाद विदेशी पर्यटक भी एचडी वॉयस और हाई स्‍पीड डाटा का लाभ उठा सकेंगे. जापान का KDDI पहला ऑपरेटर है जो Jio की VoLTE आधारित अंतरराष्‍ट्रीय रोमिंग सुविधा का लाभ उठा पाएगा. रिलायंस जियो के मार्क यार्कोस्‍की ने कहा कि Jio भारत आने वाले अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटकों को बेहतरीन डाटा और वॉयस सर्विस उपलब्‍ध कराने के प्रति प्रतिबद्ध है. हम KDDI के ग्राहकों का भारत में Jio नेटवर्क पर पहले अंतरराष्‍ट्रीय VoLTE और HD रोमिं...

नए साल से मिल सकती है 5G की सुविधा, इस कंपनी ने की ट्रायल की तैयारी

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने 5G नेटवर्क सुविधा वाले प्रोडक्ट को बाजार में मुहैया कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. नई दिल्ली :  दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी  सैमसंग (Samsung)  ने 5G नेटवर्क सुविधा वाले प्रोडक्ट को बाजार में मुहैया कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. कंपनी वर्ष 2019 की पहली तिमाही में अपने 5G सुविधा वाले उत्पादों का बड़े पैमाने पर ट्रायल शुरू करेगी. कंपनी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के साथ मिलकर इस ट्रायल को शुरू करने की तैयारी कर रही है. दिल्ली में होगा 5G सेवा का ट्रायल सैमसंग  इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नेटवर्क बिजनेस हेड श्रीनिवास सुंदराजन के अनुसार कंपनी डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम के साथ मिलकर अगले साल के पहले क्वाटर में नई दिल्ली इलाके में 5G सेवा का ट्रायल करेगी. कंपनी  5G सेवा के तहत हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और स्मार्ट सिटी सर्विलेंस जैसे क्षेत्रों में भी 5G तकनीक को ले कर काम कर रही है. रिलायंस जियो रहेगा प्राइम पाटर्नर सुंदराजन ने बताया कि सैमसंग पहले से ही अमेरिका और कोरिया में 5G सेवाओं पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यह नई...

इस मामले में Jio ने फिर लहराया परचम, Airtel और वोडाफोन को बड़ा नुकसान

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सितंबर में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है. वहीं प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल (Airtel), आइडिया-वोडाफोन (Idea-Vodafone) को नुकसान हुआ है. नई दिल्ली :  मुकेश अंबानी की कंपनी  रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने सितंबर में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है. वहीं प्रतिद्वंद्वी कंपनियों  भारती एयरटेल (Airtel) ,  आइडिया-वोडाफोन (Idea-Vodafone)  को नुकसान हुआ है. दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा की तरफ से जारी अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक, जियो का ग्राहक आधार इस साल अगस्त में 23.9 करोड़ था. कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे में दावा किया कि उसके ग्राहकों की संख्या 25.2 करोड़ है. यह अगस्त महीने की संख्या से 1.3 करोड़ अधिक है. एयरटेल के 23.58 लाख ग्राहक कम हुए हालांकि, दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने रिलायंस जियो के ग्राहक आधार के आकंड़ें जारी नहीं किए हैं. उसमें बीएसएनएल, एमटीएनएल और अन्य कंपनियों के ग्राहकों की संख्या को भी शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह संगठन के सदस्य नही...

JIO बोनांजा : रिलायंस दे रही 199 रुपए में सबसे ज्‍यादा सुविधाएं, जानिए कितना है बेहतर

रिलायंस जियो (Jio) का 199 रुपए का प्‍लान सबसे ज्‍यादा आकर्षक है. नई दिल्‍ली :   रिलायंस जियो (Jio)  का 199 रुपए का प्‍लान सबसे ज्‍यादा आकर्षक है. अन्‍य  टेलि‍कॉम कंपनियां  भी इसके मुकाबले कई अच्‍छे प्‍लान लॉन्‍च कर रही हैं लेकिन ग्राहक रिलायंस के पोस्‍टपेड ऑफर में ज्‍यादा दिलचस्‍पी ले रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट ऐसा दावा है. इसमें 25 जीबी डेटा के साथ मुफ्त कॉलिंग और अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा है. ISD के लिए कोई सिक्‍योरिटी डिपॉजिट नहीं लिया जा रहा है. यह पहले से एक्टिवेटेड है. साथ ही इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा भी बिना सिक्‍योरिटी डिपॉजिट के दी जा रही है. क्‍या है अंतरराष्‍ट्रीय कॉल रेट अगर आप जियो से अमेरिका और कनाडा कॉल करते हैं तो सिर्फ 50 पैसे/ मिनट खर्च आएगा. वहीं बांग्‍लादेश, चीन, फ्रांस, इटली, न्‍यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्रिटेन कॉल करने के लिए यह दर दो रुपए प्रति मिनट होगी. हॉन्‍गकॉन्‍ग, इंडोनेशिया, मलेशिया और तुर्की कॉल करने पर 3 रुपए/मिनट लगेंगे. आस्‍ट्रेलिया, बहरीन, पाकिस्‍तान, थाईलैंड कॉल करने पर 4 रुपए/मिनट लगेंगे. 15 मई को शुरू हुआ था प्‍लान यह प्लान ग्राहकों के लिए 15 मई से श...

रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका इन कंपनियों का लगा

नई दिल्ली:  एक जमाना था जब मोबाइल फोन पर सिर्फ कॉल सुनने के लिए 15-16 रुपये प्रति मिनट चुकाना होता था. आज समय है असीमिति कॉल करने और सुनने का. समय के साथ बदलते दूरसंचार तकनीक और बाजार में कई टेलीकॉम ऑपरेटर के आने से गलाकाट प्रतिस्पर्धा से कॉल दरों में गिरावट आना शुरू हुआ. हाल में जब रिलायंस जियो बाजार में सबसे सस्ती कॉल दरों के साथ आई तो पहले से मौजूद ऑपरेटरों को मजबूर होकर टैरिफ के दाम घटाने पड़े. यहां तक कि देश की सबसे पड़ी टेलीकॉम कंपनी रही भारती एयरटेल को भी अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा. बीते एक साल में जियो ने मानो सस्ते टैरिफ की जंग छेड़ दी हो, जिसका नुकसान छोटी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे पहले हुआ. कुछ कंपनियां या बंद हो गईं या किसी कंपनी के साथ उनका विलय-अधिग्रहण हो गया. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका वोडाफोन-आइडिया सेलुलर को लगा है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने वर्ष 2017 के जून में खत्म तिमाही से वित्तीय नतीजे घोषित करने शुरू किया है, तब से यह वोडाफोन-आइडिया सेलुलर के मुकाबले बाजार हिस्सेदारी में सात प्रतिशत की बढ़...

Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 सिंपल स्टेप में ऐसे पूरा करें प्रोसेस

नई दिल्ली :  रिलायंस जियो (Reliance Jio) की हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस जियो गीगा फाइबर (Jio GigaFiber) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी. जियो की फाइबर-टू-द-होम (FTTH) ब्राडबैंड सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. अगर आप भी जियो गीगा फाइबर के लिए पंजीकरण कराने के इच्छुक हैं तो जियो की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. Jio GigaFiber को ऑल-इन-वन सॉल्यूशन ब्राडबैंड, आईपीटीवी, लैंडलाइन और वर्चुअल रियल्टी गेमिंग के आधार पर तैयार किया गया है. यह पहला मौका है जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ब्राडबैंड मार्केट में उतर रही है. 1Gbps की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी जियो गीगा फाइबर (Jio GigaFiber) का रजिस्ट्रेशन कर यूजर्स दिखा पाएंगे कि वे जियो की ब्राडबैंड सुविधा लेने के इच्छुक हैं. कंपनी की तरफ से जियो गीगा फाइबर को जुलाई में एजीएम के दौरान लॉन्च किया गया था. कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के माध्यम से यूजर को 1Gbps की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी. अभी आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिस शहर के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे, वहां पर सबसे पहले जियो गीगा फाइबर...

जियो फोन वालों के लिए सबसे बड़ी खबर, दूर हो जाएंगे सारे Confusion

नई दिल्ली:  रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं एजीएम में जियोफोन-2 को लेकर बड़ा ऐलानकिया गया था. इसमें सबसे खास बात थी कि जियोफोन-2 को पुराने फोन के बदले लिया जा सकेगा और इसके लिए महज 501 रुपए चुकाने होंगे. लेकिन, कन्फ्यूजन यही था कि मौजूदा #JioPhone नहीं, बल्कि कोई भी मौजूदा फीचर फोन चाहे वो किसी भी कंपनी का हो, उसे बदलकर नया जियोफोन-2 लिया जा सकता है. वहीं, मौजूदा जियो फोन यूजर्स के लिए भी यह खबर है कि उनके पुराने जियो फोन बेकार नहीं होंगे. बल्कि उन्हें नए जियोफोन-2 के सभी फीचर्स उनके पुराने हैंडसेट पर ही मिलेंगे. पुराने फोन में भी वॉट्सऐप, फेसबुक एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान ऐलान किया गया था कि नए जियोफोन-2 के साथ वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे ऐप की सुविधा मिलेगी. लेकिन, पुराने यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे. पुराने जियो फोन पर भी नए फीचर्स मिलेंगे. मतलब यह कि पुराने जियो फोन पर यूजर्स वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब का फायदा उठा सकेंगे. पुराने यूजर्स को फोन खुद 15 अगस्त के बाद अपडेट हो जाएगा. जिसके बाद वह इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन अगर आप जियो फोन यूजर्स नही...

Jio के बाद BSNL का धांसू प्लान, 149 में रोजाना मिलेगा 4 GB डाटा

नई दिल्ली :  रिलायंस जियो (Reliance Jio)  और  एयरटेल  के 149 रुपये प्लान में अतिरिक्त फायदे देने के बाद अब बीएसएनएल ने भी अपने यूजर्स के लिए बंपर ऑफर पेश किया है. फीफा फैन्स को लाइव स्ट्रीम देखने की सुविधा देने के लिए बीएसएनएल ने स्पेशल पैक फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल डाटा एसटीवी 149 (FIFA World Cup Special Data STV 149) प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान कंपनी की तरफ से तब पेश किया गया है जब एक दिन पहले ही रिलायंस जियो ने अपने सभी प्रीपेड प्लान पर 1.5 GB अतिरिक्त डाटा देने का ऑफर किया है. फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल डाटा एसटीवी 149 प्लान को कंपनी ने 149 रुपये के आकर्षक प्राइज में लॉन्च किया है. इसमें कंपनी की तरफ से 4GB डाटा दिया जा रहा है. इस रीचार्ज की सुविधाएं ग्राहकों को 14 जून से मिलनी शुरू होंगी. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार आप इस प्लान का फायदा 15 जुलाई तक ले सकते हैं. इस रिचार्ज पैक का फायदा दिल्ली और मुंबई रीजन को छोड़कर सभी बीएसएनएल यूजर्स को मिलेगा. 5 साल तक फ्री में देखें चैनल्स, Reliance DTH की 20 जून से शुरू होगी बुकिंग आपको बता दें कि यह प्लान पेश करने के बाद 149 रुपये के प्लान में ...

Jio का स्पेशल ऑफर, 399 रुपये वाले प्लान के लिए देने होंगे 299

नई दिल्ली : रिलायंस जियो (Reliance Jio)  ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है. जियो की तरफ से पेश किए गए 'हॉलिडे हंगामा ऑफर' में अब 399 रुपये वाला प्लान 299 रुपये में मिलेगा. इसमें आपको 100 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट 'माय जियो एप' पर मिलेगा. इसके लिए आपको 'फोन पे' (Phone Pay) के माध्यम से भुगतान करना होगा. रिलायंस जियो के इस ऑफर का फायदा आप 1 जून से 15 जून तक उठा सकते हैं. बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा आपको बता दें कि सितंबर 2016 में लॉन्चिंग के बाद ही कंपनी ने कई धमाकेदार ऑफर पेश कर टेलीकॉम इंडस्ट्री में कंप्टीशन को बढ़ा दिया है. अब इस ऑफर के आने के बाद बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है. रिलायंस जियो का 100 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दो पार्ट में मिलेगा. पहला उन प्रीपेड यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक वाउचर मिलेगा, जो जियो एप के माध्यम से रिचार्ज करेंगे. ऐसे मिलेगा डिस्काउंट दूसरा जियो एप पर फोन पे (Phone Pay) के माध्यम से अगर आप पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा. जियो के 399 रुपये के रिचार्ज में यूजर को 84 दिन तक रोजाना 1.5 GB डा...