Skip to main content

रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका इन कंपनियों का लगा

नई दिल्ली: एक जमाना था जब मोबाइल फोन पर सिर्फ कॉल सुनने के लिए 15-16 रुपये प्रति मिनट चुकाना होता था. आज समय है असीमिति कॉल करने और सुनने का. समय के साथ बदलते दूरसंचार तकनीक और बाजार में कई टेलीकॉम ऑपरेटर के आने से गलाकाट प्रतिस्पर्धा से कॉल दरों में गिरावट आना शुरू हुआ.

हाल में जब रिलायंस जियो बाजार में सबसे सस्ती कॉल दरों के साथ आई तो पहले से मौजूद ऑपरेटरों को मजबूर होकर टैरिफ के दाम घटाने पड़े. यहां तक कि देश की सबसे पड़ी टेलीकॉम कंपनी रही भारती एयरटेल को भी अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा. बीते एक साल में जियो ने मानो सस्ते टैरिफ की जंग छेड़ दी हो, जिसका नुकसान छोटी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे पहले हुआ. कुछ कंपनियां या बंद हो गईं या किसी कंपनी के साथ उनका विलय-अधिग्रहण हो गया.

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका वोडाफोन-आइडिया सेलुलर को लगा है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने वर्ष 2017 के जून में खत्म तिमाही से वित्तीय नतीजे घोषित करने शुरू किया है, तब से यह वोडाफोन-आइडिया सेलुलर के मुकाबले बाजार हिस्सेदारी में सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है. इस दौरान रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल से बाजार हिस्सेदारी में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है.

इसके अलावा जियो ने राजस्व के मामले में छोटी कंपनियों जैसे- बीएसएनएल, एमटीएनएल, एयरसेल लिमिटेड, रिलायंस कम्यूनिकेशंस, टेलीनॉर इंडिया और टाटा टेलीसर्विसेस के मुकाबले 14 प्रतिशत अधिक बढ़त हासिल की है. राजस्व बाजार हिस्सेदारी की गणना समायोजित सकल राजस्व के आधार पर की जाती है. इसमें भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा प्रदान किए गए इंटरकनेक्ट उपयोग शुल्क और अन्य कटौती भी शामिल होते हैं.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां-बीएसएनएल और एमटीएनएल ने इस दौरान राजस्व में बढ़ोतरी हासिल की है, जबकि निजी कंपनियां टेलीनॉर कम्यूनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड और टाटा टेलीसर्विसेस ने भारती एयरटेल को संपत्ति की बेचने के बाद अपनी परिचालन बंद कर दिया है. इसके अलावा रिलायंस कम्यूनिकेशन अपनी संपत्ति रिलायंस जियो को बेचने के बाद महज वर्चुअव वर्ल्ड में सीमित रह गई है.

टेलीकॉम क्षेत्र ने कुल राजस्व के मामले में बीते तीन तिमाही में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान पहली बार तेजी दर्ज की है. इसमें रिलायंस जियो के राजस्व में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के राजस्व में कमी आई है. नेशनल लॉन्ग डिस्टेंस राजस्व को छोड़ जियो का राजस्व में बाजार हिस्सेदारी अकेले 30 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो इस क्षेत्र में सबसे अधिक रहा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...