नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान के बर्थडे के दिन उनकी आगामी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. वैसे शाहरुख ने अपने फैन्स को कई दिनों पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि उनके जन्मदिन पर 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. अभी अपनी फिल्मों में रोमांस के बादशाह बने नजर आने वाले शाहरुख निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्म में एक छोटे कद वाले शख्स के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नजर आने वाली है. यह जोड़ी इससे पहले फिल्म 'जब तक है जां' में नजर आ चुकी है. फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर वैसे है काफी दमदार, लेकिन इस ट्रेलर को दमदार बनाता है इसके पांच डायलॉग. तो आइए, आपको दिखाते हैं इस ट्रेलर के वे पांच डायलॉग जो वाकई में जबरदस्त हैं. 38 की उम्र में जो लोग कुंवारे घूमते हैं... उन्हें बारिश से डर नहीं लगता. (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब) तुम्हें कैसे लगा कि तुम मुझसे शादी कर सकते हो? शादी किसे करनी थी... हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी न लगते हैं. (फोटो साभारः व...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.