Skip to main content

Posts

Showing posts with the label WhatsApp

Railway की नई सुविधा : WhatsApp पर भी पता चलेगा PNR स्टेटस, ऐसे चेक करें

नई दिल्ली : जब आप कही बाहर जाने का प्लान कर रहे हो और वेटिंग टिकट मिल जाए तो PNR स्टेटस चेक करना झंझट वाला काम होता है. इसके लिए आपको इंडियन रेलवे की वेबसाइट, रिजर्वेशन इन्क्वायरी नंबर 139 या फिर आईआरसीटीसी पोर्टल पर जाकर चेक करना होता है. यात्रियों को होने वाली इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हाल ही में ट्रैवल वेबसाइट मेक माय ट्रिप (MakeMyTrip) के साथ करार किया है. लाइव स्टेटस की भी जानकारी मिलेगी इस करार का मकसद यात्रियों को उनके पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस और अन्य जानकारियों से अपडेट रखना है. आप सोच रहे होंगे कि व्हाट्सएप से किस तरह पीएनआर स्टेटस पता लगाया जा सकेगा. इसके लिए आपके फोन में व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन और अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट होना चाहिए. आपके पास ट्रेन का नंबर भी होना चाहिए. आगे जानिए किस तरह व्हाट्सएप पर पीएनआर स्टेट्स और ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक किया जा सकता है. ऐसे पता करें पीएनआर स्टेट्स सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ‘Dialer’ एप खोलें. अब मेकमायट्रिप का ऑफिशल व्हाट्सएप नंबर 7349389104 को अपनी कॉन्टेक्ट लिस्ट में एड कर लें. अब लाइव ट्रेन स्टेटस चेक ...

व्‍हाट्सएप के अधिकारी की नियुक्ति के मामले में SC ने कंपनी और सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्‍ली :  मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस पर रोक लागने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और केंद्र सरकार (कानून, आईटी और वित्त मंत्रालय) को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है. जस्टिस आरएफ नरीमन और जस्टिस इंदू मलहोत्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को 'सेंटर फॉर अकांउटेलिबिटी एंड सिस्टेमैटिक चेंज’ संगठन की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया. दरअसल याचिका में केंद्र सरकार को यह निर्देश देने को कहा गया है कि जब तक व्हाट्सएप रिजर्व बैंक के सभी नियमों का पूर्ण रूप से पालन न कर ले, तब तक उसकी पेमेंट सर्विस रोक दी जाए. बता दें कि यह याचिका 'सेंटर फॉर अकांउटेलिबिटी एंड सिस्टेमैटिक चेंज’ संगठन ने दायर की है. संगठन का कहना है कि यह मैसेंजर कंपनी भारत में कई कानूनी प्रावधानों को पूरी नहीं करती है. संगठन द्वारा याचिका में कहा गया है कि बैंक खाता खोलने के लिए ग्राहक को KYC नियमों के साथ रिजर्व बैंक की कई प्रावधानों को पूरा करना पड़ता है. लेकिन व्हाट्सएप एक विदेशी कंपनी है. इसका भारत में न ही कोई सर्वर है और ना ही कोई ऑफिस. ऐसे में व्हाट्सए...

व्हाट्सएप को भारत में बनानी होगी कंपनी, फेक मैसेजेस पर लगेगी लगाम

नई दिल्ली:  सरकार ने व्हाट्स एप को आज सख्ती से कहा कि उसे यदि भारत में काम करना है तो इसके लिए स्थानीय कंपनी बनानी होगी. इस एप पर किसी फर्जी संदेश के स्रोत का पता लगाने का तकनीकी समाधान तलाशना होगा. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने व्हाट्स एव प्रमुख क्रिस डेनियल्स के साथ बैठक के बाद कहा कि फेसबुक के स्वामित्व वाले इस संदेश आदान-प्रदान एप ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की कहानी में उल्लेखनीय योगदान किया है लेकिन उसे भीड़ के हमले तथा प्रतिशोध के लिए अश्लील तस्वीरें प्रेषित करने जैसे दुष्क्रित्यों से निपटने के समाधान तलाशने होंगे. उल्लेखनीय है कि हल में देश में कुछ स्थानों पर व्हाट्सएप पर अफवाह से जुटी भीड़ ने कुछ लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस हादसे के बाद से सरकार ऐसे संदेशों के स्रोत का पता लगाने का समाधान चाहती है. अराजक गतिविधियों पर लगानी होगी लगाम  मंत्री ने कहा कि मेरी व्हाट्स एप के सीईओ क्रिस डेनियल्स के साथ सार्थक बैठक हुई है. व्हाट्सएप ने पूरे देश में जागरूकता फैलाने में जो काम किया है, उसके लिये मैं उनकी सराहना करता हूं. लेकिन भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या तथा ब...

WhatsApp में होने वाला है बड़ा बदलाव, हर यूजर को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली :  अगर आप भी इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) यूज करते हैं और इसका बैकअप लेने के बारे में चिंतित रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. गूगल व्हाट्सप यूजर्स के लिए बड़ा कदम उठा रहा है, इसके बाद मैसेजिंग एप इस्तेमाल करने वालों को फायदा होगा. दरअसल गूगल अब व्हाट्सएप यूजर की लाइफ को और ज्यादा आसान बनाने की तैयारी कर रहा है, यह बदलाव सबसे बड़े सर्च इंजन की तरफ से इस साल नवंबर तक कर दिया जाएगा. पापुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के दुनियाभर में करीब डेढ़ अरब यूजर्स हैं. फेसबुक और गूगल के बीच हुई डील अभी तक व्हाट्सएप चैट का बैकअप लेने के लिए आपको गूगल ड्राइव का सहारा लेना होता था. लेकिन अब आपको गूगल ड्राइव की स्टोरेज व्हाट्सएप चैट के बैकअप के लिए खत्म नहीं करनी होगी. व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी फेसबुक और गूगल ने एक डील की है. इसके तहत यूजर व्हाट्सएप बैकअप अपने पर्सनल अकाउंट में रहते हुए फ्री में ले सकते हैं. व्हाट्सएप और गूगल के बीच हुए एग्रीमेंट के अनुसार 12 नवंबर से व्हाट्सएप का बैकअप गूगल क्लाउड स्टोरेज का स्पेस नहीं लेगा. डेढ़ अरब यूजर्स को मिलेगा फायदा इसके बाद व्हाट्सएप मी...

WhatsApp ने मैसेज का वास्तविक सोर्स बताने पर खड़े किए हाथ, भारत सरकार को भेजा जवाब

नई दिल्ली (शिव प्रकाश यादव):  WhatsApp ने भारत सरकार के IT मंत्रालय द्वारा भेजे गए दूसरे नोटिस का जवाब दे दिया है. WhatsApp ने ZeeBusiness को भेजे गए एक ईमेल में बताया कि उसके प्लेटफ़ॉर्म का प्रयोग संवेदनशील चैट के लिए भी होता है, ऐसी स्थिति में किसी मैसेज को attribute करने यानि किसी मैसेज के वास्तविक सोर्स की पहचान करने से मेसेजिंग ऐप के दुरूपयोग की संभवनाएं बढ़ जाएंगी.Message attribution के विषय में अपने हाथ खड़े करते हुए WhatsApp ने कहा कि लोग उसके प्लेटफॉर्म का प्रयोग अपने परिवार,डॉक्टर, बैंक के साथ संवेदनशील चैट के लिए करते है और साथ ही साथ पुलिस इन्वेस्टीगेशन के मामलों में भी whatsapp का प्रयोग होता है. WhatsApp भारत में अपनी टीम में दो महत्वपूर्ण सीनियर पदों - Head of India और Head of Policy पर नियुक्ति कर रहा  है. WhatsApp का कहना है कि भारत में इन दो पदों पर नियुक्ति उसके यूज़र्स को सपोर्ट देने और निवेश की रणनीति का हिस्सा है. हालांकि ये कहा जा रहा है कि फेक मैसेज को रोकने के लिए भारत सरकार की तरफ से पड़े दबाव के चलते WhatsApp के द्वारा ये नियुक्तियां की जा रही हैं, लेकिन इंस्टेंट ...

भारतीय यूजर्स को Whatsapp का 'झटका', खत्म होगा ये फीचर, मैसेज की लिमिट भी तय

नई दिल्ली:  फेक न्यूज पर लगाम लगाने की कड़ी में वॉट्सऐप ने भारतीय यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है. वॉट्सऐप ने चैट की लिमिट तय कर दी है. साथ ही एक फीचर को भी हटा दिया है. वॉट्सऐप ने सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए मैसेज भेजने की लिमिट तय कर दी है. सरकार के नोटिस के बाद वॉट्सऐप यह कदम उठाया है. कंपनी के मुताबिक, अब भारतीय यूजर्स क्विक फॉरवर्ड बटन का भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. क्विक फॉरवर्ड बटन का ऑप्शन मीडिया मैसेज के बाद आता है. वॉट्सऐप ने इस फीचर में बदलाव सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए किया है. ज्यादा फॉरवर्ड करते हैं भारतीय वॉट्सऐप की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, भारतीय यूजर्स दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा मैसेज फॉरवर्ड करते हैं. इनमें वीडियो और फोटोज भी शामिल हैं. आपको बता दें, वॉट्सऐप के भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं. पिछले दिनों वॉट्सऐप ने गाइडलाइंस जारी की थीं. लेकिन, फेक न्यूज पर रोक पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने एक और नोटिस जारी किया. बता दें, फेक न्यूज के वॉट्सऐप से फैलने के बाद देश में कई जगह मॉब लिंचिंग की खबरें सामने आई थीं. सरकार के नोटिस के बाद वॉट्सऐप का एक्शन शुक्रवार को जा...

व्हाट्सएप ने EC से कहा, ‘चुनाव से पहले लाया जाएगा फर्जी खबरों के वेरिफिकेशन का मॉडल'

नई दिल्ली :  व्हाट्सएप  ने  चुनाव आयोग  से कहा है कि वह अपने ‘मैसेज प्लेटफार्म ’ के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनावों से पहले कई कदम उठाएगा. कंपनी ने कहा कि वह भारत में  फर्जी खबर  सत्यापन मॉडल लाएगी जिसका उपयोग दुनिया के दूसरे देशों में किया जा रहा है. व्हाट्सएप के वैश्विक कार्यकारी पहले से भारत में हैं और उन विभिन्न मुद्दों पर नीति निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं जिसका सामना कंपनी कर रही है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘कंपनी ने अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले व्हाट्सएप के उपयोग को लेकर बेहतर गतिविधियों के साथ इसके गलत इस्तेमाल को रोकने पर चर्चा के लिए हाल ही में चुनाव आयोग तथा राजनीतिक संगठनों के साथ बातचीत की है.’ व्यक्तिगत और छोटे समूह के बीच बातचीत के लिए बना है व्हाट्सएप प्रवक्ता ने आगे कहा कि व्हाट्सएप को व्यक्तिगत और छोटे समूह के बीच बातचीत के लिए तैयार किया गया है और कंपनी ने हमेशा से उन मैसेज के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है जो व्यवस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश करता है. वैसे मैसेज भेजने वालों के ‘ एकाउंट ’ को बंद किया गया है. एक सूत्र ने बताया कि व्हाट्सएप ने चुनाव आयोग ...

WhatsApp में आएगा नया फीचर, अब ग्रुप में एडमिन ही तय करेगा कौन भेज पाएगा मैसेज

नई दिल्ली : सोशल मीडिया मेसेंजर WhatsApp अब अपनी सेटिंग में एक बड़ा और खास फीचर जोड़ने जा रहा है. WhatsApp के किसी भी ग्रुप में अब उसके एडमिन की भूमिका सबसे खास हो जाएगी. अब वही तय करेगा कि ग्रुप में कौन क्या कर सकेगा. अब तक WhatsApp ग्रुप में जुड़े सभी सदस्य उसमें कोई भी और कैसी भी पोस्ट भेज सकते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब आप सोचेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया से जिस तरह से फेक न्यूज फैलाई जा रही हैं, उसके बाद ये जरूरत सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है. इस सेटिंग के अमल में आते ही किसी भी ग्रुप में एडमिन सबसे अहम हो जाएगा. WhatsApp की इस नई सेटिंग को ''ओनली एडमिन'' नाम दिया गया है. इसके तहत एडमिन के अलावा कोई और संदेश नहीं भेज सकेगा. अगर एडमिन किसी दूसरे को एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर जोड़ता है तो वह भी किसी दूसरे ग्रुप में मैसेज भेज सकेगा. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा, फेक न्यूज में कमी लाने के लिए ये व्यवस्था शुरू की गई है. भारत जैसे देश में पिछले कुछ दिनों में ये देखने में आ रहा है कि WhatsApp जैसी साइट्स स...

WhatsApp में आया ये नया फीचर, ऐसे पकड़ा जाएगा झूठ!

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में एक काम की फीचर आया है. यह फीचर भ्रम फैलाने वाले फॉरवर्ड किए गए मैसेज के रोकथाम और सच्चाई समझने में मदद करेगा. कई बार फॉर्वर्ड किए गए वॉट्सऐप मैसेज को लोग सच समझने की गलती कर देते हैं. यह नया अपडेट एंड्रॉयड के लिए जो फिलहाल 2.18.179 बीटा वर्जन में है. इस अपडेट के बाद फॉर्वर्ड किए गए मैसेज पर फॉरवर्डेड लिखा हुआ लेबल दिखेगा. इस लेबल के जरिए यूजर्स यह समझ सकेंगे कि कौन से मैसेज फॉर्वर्ड किए गए हैं और कौन से मैसेज कंपोज़ किए गए हैं. फॉरवर्डेड लिखा हुआ लेबल सेंडर और रीसिवर दोनों को ही मिलेगा. उदाहरण के तौर पर आप किसी के भेजे गए मैसेज को किसी दूसरे कॉन्टैंक्ट को भेज रहे हैं तो उसे और आपको दिखेगा कि ये मैसेज आपने खुद से नहीं लिखा है जबकि फॉरवर्ड किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल ये फॉरवर्ड का लेवल डिसेबल करने का ऑप्शन नहीं है. गौरतलब है कि फेक न्यूज और गलत जानकारियां वॉट्सऐप पर तेजी से फैलती हैं और इसके लिए वॉट्सऐप पर सवाल भी उठते रहे हैं. इस फीचर से ऐसा लगता है कंपनी आगे भी इस तरह के फीचर ला सकती है जिससे फॉरवर्ड मैसेज पर रोक सके खास कर वो जो गलत और भ्रामक ...